विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा में भगवती जागरण के नाम पर अश्लील और फूहड़ गानों पर बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:35 PM (IST)

बिहारशरीफ में दुर्गा पूजा के दौरान भगवती जागरण के नाम पर अश्लील सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के वीडियो वायरल हुए ...और पढ़ें

HighLights

  1. दुर्गा पूजा में भगवती जागरण के नाम पर अश्लील कार्यक्रम।

  2. भोजपुरी गानों पर बार बालाओं के डांस के वीडियो वायरल।

  3. एसपी ने वायरल वीडियो की जांच के दिए आदेश।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। दुर्गा पूजा के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भगवती जागरण के नाम पर कथित तौर पर अश्लील और फूहड़ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का मामला सामने आया है। इन कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर भोजपुरी गानों पर बार बालाओं से डांस कराया गया।

इस मामले ने आयोजनों के उद्देश्य और लाइसेंस की शर्तों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि जिले के कई स्थानों पर ऐसे कार्यक्रमों के दौरान पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। इसके बावजूद कथित तौर पर रातभर कार्यक्रम चलते रहे।

ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह के कार्यक्रम कैसे आयोजित होते रहे और समय रहते इन पर रोक लगाने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया।

भगवती जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति या लाइसेंस लेने के बाद उसकी शर्तों का पालन करना आयोजकों की जिम्मेदारी होती है।

यदि धार्मिक आयोजन की आड़ में अनुमति की शर्तों के विपरीत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, तो इसकी जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है।

वीडियो किन स्थानों के हैं और क्या उनका संबंध इसी वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों से है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात

इस संबंध में एसपी हृदय कांत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि वीडियो के इसी वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों से संबंधित होने की पुष्टि होती है, तो मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नालंदा का अद्भुत मंदिर: जहां विराजी हैं 18 भुजाओं वाली 'मां महारानी', मूर्ति से टपकता था रहस्यमयी जल!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।