Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नालंदा में नहीं होगी गैस की किल्लत, जिले की 54 एजेंसियों के पास उपलब्ध हैं 24,115 एलपीजी सिलेंडर

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 01:31 AM (GMT+05:30)

    नालंदा के डीएम कुंदन कुमार ने तेल कंपनियों के एरिया मैनेजरों के साथ एलपीजी गैस उपलब्धता की समीक्षा की। जिले में कुल 54 एजेंसियों के पास 24,115 सिलेंडर ...और पढ़ें

    नालंदा में नहीं होगी गैस की किल्लत

    नालंदा में नहीं होगी गैस की किल्लत

    HighLights

    1. जिले में 54 एजेंसियों के पास 24,115 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध।

    2. कालाबाजारी से बचें, डिजिटल माध्यम से ही गैस बुक करें।

    3. जमाखोरों की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी।

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। जिले में एलपीजी घरेलू गैस की उपलब्धता की समीक्षा गुरुवार को डीएम कुंदन कुमार ने तीनों तेल कंपनियों के एरिया मैनेजरों के साथ की। इस बैठक में आइओसीएल के एरिया मैनेजर ने बताया कि उनकी कंपनी की जिले में 18 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके गोदामों में 9,703 सिलिंडर उपलब्ध हैं। 

    वहीं, बीपीसीएल के एरिया मैनेजर ने बताया कि उनकी कंपनी की जिले में 27 गैस एजेंसियां हैं, जिनके पास वर्तमान में 12,302 भरे हुए एलपीजी सिलिंडर हैं। 

    एचपीसीएल के मैनेजर ने कहा कि उनकी कंपनी की नौ गैस एजेंसियां जिले में हैं, जिनके पास कुल 2110 गैस सिलिंडर हैं। इस प्रकार, जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है।

    कालाबाजारी के सिलेंडर न खरीदने की अपील

    बैठक के दौरान गैस कंपनियों के प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी अफवाह में न आएं और हड़बड़ाहट में कालाबाजारी के सिलेंडर न खरीदें। उन्होंने कहा कि गैस हर हाल में उपलब्ध होगी। 

    उपभोक्ताओं को केवल डिजिटल या अन्य माध्यमों से बुकिंग करने के बाद ही एलपीजी सिलिंडर प्राप्त करना चाहिए। कुछ लोग अराजकता फैलाने के उद्देश्य से गैस की किल्लत की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, इसलिए ऐसे अफवाहों पर ध्यान न दें और सजग रहें।

    टोल फ्री नंबर जारी

    इस अवसर पर यह भी बताया गया कि यदि गैस बुकिंग में कोई समस्या आ रही हो, तो जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है, जिसका दूरभाष नंबर 06112-233168 है। उपभोक्ताओं को यह भी सलाह दी गई कि वे इस नंबर पर गैस सिलिंडर जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की सूचना दें। 

    खबरें और भी

    डीएम ने कहा कि यह टोल फ्री नंबर है। यदि कोई व्यक्ति जमाखोरों की सूचना देता है, तो उसका नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो केवल चंद फायदे के लिए अराजकता फैलाने में संलिप्त हैं।