विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'सर्वे में 33 सीट मिल रही, लेकिन NDA...'; अब नीतीश कुमार के पुराने दोस्त ने कर दी भविष्यवाणी!

Published: Wed, 29 May 2024 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2024 06:04 PM (IST)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार के पुराने दोस्त जीतन राम मांझी ने लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की ...और पढ़ें

'सर्वे में 33 सीट मिल रही, लेकिन NDA...'; Nitish Kumar के पुराने दोस्त ने कर दी भविष्यवाणी!
'सर्वे में 33 सीट मिल रही, लेकिन NDA...'; Nitish Kumar के पुराने दोस्त ने कर दी भविष्यवाणी!

संवाद सूत्र, खुदागंज (नालंदा)। Jitan Ram Manjhi खुदागंज बाजार स्थित दुर्गा स्थान परिसर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, ग्रामीण मंत्री श्रवण कुमार व लवली आनंद ने नालंदा लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को आज तक नहीं मिला था। रूस और यूक्रेन युद्ध के समय यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को सकुशल वापस लाने का काम मोदी सरकार ने किया।

'सर्वे में 33 सीट एनडीए को...'

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की साख विदेशों में बढ़ी है और आगे भी बढ़ेगी। मांझी ने कहा कि सर्वे में 33 सीट एनडीए को जो दिखाया जा रहा है, इसको मैं सही नहीं मानता। बिहार में सभी 40 सीटें हमलोग जीतेंगे। 2019 में भी हमलोगों को कम सीटें सर्वे में दिखाई जा रही थीं, लेकिन एनडीए को असली नतीजों में 39 सीटें आईं थीं।

'घमंडिया गठबंधन रेस में नहीं'

जीतन राम मांझी ने कहा कि वोट प्रतिशत भी बहुत अधिक रहेगा। घंमडिया गठबंधन रेस में नहीं है। वह लोग आपस में लड़ रहे हैं। वायनाड में राहुल के खिलाफ वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम उम्मीदवार कौन हो उनको इसकी ही चिंता है। हमलोग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी को मिलेगा। 400 से ज्यादा सीटें आएंगी।

'नीतीश कुमार ने मेरे जैसे...'

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गया में मैं नहीं जानता चुनाव लड़ रही थी और जनता की बड़ी जीत होगी। उन्होंने महागठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इस गठबंधन को देश की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे जैसे अनुसूचित जाति के व्यक्ति को भी मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।

ये भी पढ़ें- Giriraj Singh: '1947 में अगर सरकार मुसलमानों को...', लोकसभा चुनाव के बीच गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

ये भी पढ़ें- बिहार की राजनीति में ठकाठक, फटाफट, खटाखट की गूंज; राहुल-मोदी और तेजस्वी ने छेड़ा नया राग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।