Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार ने नालंदा को दी बड़ी सौगात: पेपर मिल की नई यूनिट से उत्‍पादन 3 गुना, 500 से अध‍िक को रोजगार

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 04:48 PM (IST)

    नीतीश कुमार ने नालंदा में शांतमणि हैंड पेपर मिल्स की विस्तारित इकाई का उद्घाटन किया, जिससे उत्पादन क्षमता तीन गुना बढ़कर 200 टन प्रतिदिन हो गई है। इस ...और पढ़ें

    नूरसराय में शांतमणि हैंड पेपर मिल्स का उद्घाटन करते पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण

    नूरसराय में शांतमणि हैंड पेपर मिल्स का उद्घाटन करते पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने नालंदा में पेपर मिल इकाई का उद्घाटन किया।

    2. उत्पादन क्षमता तीन गुना बढ़कर 200 टन प्रतिदिन हुई।

    3. विस्तार से 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

    संवाद सूत्र, नूरसराय (नालंदा)। नालंदा जिले को रविवार को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने नूरसराय स्थित शांतमणि हैंड पेपर मिल्स एलएलपी की विस्तारित उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार, डीएम उदिता सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, और उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

    वर्ष 1996 में इंजीनियर अनिल कुमार द्वारा स्थापित शांतमणि हैंड पेपर मिल्स ने पिछले लगभग तीन दशकों में बिहार के कागज उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई है।

    नई तकनीक से तीन गुना से अधिक बढ़ी उत्पादन क्षमता

    अब कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक डबल वायर पेपर मशीन स्थापित की है। नई मशीन के संचालन से मिल की उत्पादन क्षमता 60 टन प्रतिदिन से बढ़कर 200 टन प्रतिदिन हो गई है।

    इसके साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन प्रक्रिया में तेजी और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक का इस्तेमाल भी सुनिश्चित होगा।

    500 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

    वर्तमान में मिल में 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है। विस्तारित इकाई पूरी तरह संचालित होने के बाद यह संख्या बढ़कर 500 से अधिक होने की संभावना है।

    इसके अलावा परिवहन, कच्चे माल की आपूर्ति, रखरखाव और अन्य सहायक सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    'छोटे उद्योग से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर'

    शांतमणि समूह के चेयरमैन इंजीनियर अनिल कुमार ने कहा कि वर्ष 1996 में एक छोटे औद्योगिक प्रयास के रूप में शुरू हुई यह इकाई आज आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के दम पर देश के प्रमुख पेपर उद्योगों में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    उन्होंने कहा कि नई डबल वायर पेपर मशीन लगने से उत्पादन क्षमता में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है। साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता, उत्पादन दक्षता और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी पहले की तुलना में काफी बेहतर होगी।

    उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करते हुए बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देना है।

    नई उत्पादन इकाई से न केवल उद्योग का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    खबरें और भी