बिहार सरकार ने 'मकर मेले' को राजकीय मेला किया घोषित, 14 जनवरी से राजगीर में होंगे भव्य कार्यक्रम
राजगीर में 14 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले मकर मेले को बिहार सरकार ने राजकीय मेला घोषित किया है। डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी ने तैयारियों की ...और पढ़ें

14 से 20 जनवरी तक मकर मेला। फाइल फोटो
HighLights
मकर मेला 14-20 जनवरी तक राजगीर में, राजकीय दर्जा प्राप्त।
डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा पर जोर।
दंगल, पतंगबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण।
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। समाहरणालय स्थित हरदेव भवन सभागार में शनिवार को डीएम कुंदन कुमार तथा एसपी भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में मकर व अधिमास मेले की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि आगामी 14 से 20 जनवरी तक मकर मेला राजगीर में आयोजित होगी।
मकर मेले को बिहार सरकार ने राजकीय मेला घोषित किया है। इस अवसर पर भारी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु राजगीर पहुंचकर विभिन्न कुंडों में स्नान कर अपने ईस्ट देव की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही जू-सफारी व ग्लास ब्रिज को भी देखने आते हैं। इस दौरान दंगल, पतंगबाजी, रंगोली, कृषि प्रदर्शनी तथा कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं होती हैं।
वहीं, अधिमास मेले के अवसर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस, दंडाधिकारी व स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी कराई जाएगी।
भीड़ पर सीसी कैमरे तथा ड्रोन से नजर रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि मेले की गरिमा अगर कोई असामाजिक तत्व बिगाड़ने के बारे में सोचेगा तो उसके लिए कार्रवाई हमेशा के लिए यादगार बन जाएगी। डीएम ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग व स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था पहले से कर लेने का निर्देश दिया।
कब कौन सी प्रतियोगिता होंगी आयोजित
मकर मेला, मेला थाना परिसर में, कृषि मेला मेला, थाना परिसर में 14 जनवरी को, पतंग प्रतियोगिता राजगीर गेस्ट हाउस में 18 जनवरी को तथा पतंग प्रदर्शनी मेला थाना परिसर में 14 जनवरी, महाआरती, ब्रह्मकुंड, संत समागम यात्रा रामजानकी मंदिर, बस स्टैंड के पास 15 जनवरी को आयोजित होंगे।
खबरें और भी
वहीं, दंगल प्रतियोगिता धुनिवर से पूरब 15 व 16 जनवरी, फुटबाल प्रतियोगिता स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में 15 व 18 तथा वालीबाल प्रतियोगिता स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में 16 जनवरी को। इसके अतिरिक्त कबड़्डी प्रतियोगिता स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में 17 जनवरी को आयोजित होगी।
वहीं, विख्यात कलाकारों की प्रस्तुति मेला थाना मैदान में 16 जनवरी को आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त टमटम, क्विज, एथलेटिक्स, दुधारू पशु प्रदर्शनी आदि भी विभिन्न तारीखों को संपन्न होगी।
यह भी पढ़ें- बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश पुनौरा धाम मंदिर में करेंगे दर्शन, नई परियोजनाओं का कर सकते हैं एलान
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार के लिए अगले 5 दिन भारी, मौसम विभाग ने जारी किया 'कोल्ड डे' का अलर्ट