विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेखपुरा से लापता थे प्रेमी-प्रेमिका, बिहारशरीफ स्टेशन पर लड़के ने खाया जहर; रेल पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:29 PM (GMT+05:30)

शेखपुरा से लापता एक प्रेमी जोड़े में से लड़के ने बिहारशरीफ स्टेशन पर जहर खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है।

रेल पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

रेल पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

HighLights

  1. प्रेमी ने बिहारशरीफ स्टेशन पर जहर खाया, हालत गंभीर।

  2. शेखपुरा से लापता प्रेमी जोड़ा रेल पुलिस को मिला।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, परिजनों को सूचना दी।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहारशरीफ स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्रेमिका के साथ बैठे एक किशोर ने जहर खा लिया। इससे कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई । रेल पुलिस ने दोनों को काफी देर से स्टेशन पर घूमते देखा तो पूछताछ की। इसी दौरान लड़के की हालत खराब होने की जानकारी मिली। 

पुलिस ने तत्काल उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। दोनों शेखपुरा जिले के रहने वाले हैं और सोमवार शाम से घर से लापता थे। 

घरवालों को बिना बताए पटना गई थी लड़की

पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वह घरवालों को बिना बताए अपने 17 वर्षीय प्रेमी के साथ पटना गई थी। उसका कहना था कि उसे आधार कार्ड बनवाना था। इसी दौरान लड़के ने जहर खा लिया। उसे इस बारे में जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया। 

लड़की ने बताया कि दोनों के बीच करीब एक साल से बातचीत होती थी। उसके गांव में लड़के का ननिहाल है। ननिहाल आने के दौरान दोनों की मुलाकात होती थी। उसने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी चेवाड़ा बाजार का रहने वाला है और कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है। 

लड़की के अनुसार, लड़के की तबीयत बिगड़ने के बाद वह कुछ समझ पाती, उससे पहले रेल पुलिस की नजर दोनों पर पड़ गयी। पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर उसने पूरी बात बतायी। इसके बाद लड़के को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

सोमवार से बेटी की तलाश कर रहे थे परिजन

सदर अस्पताल पहुंची लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार से ही घर से गायब थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। मां ने कहा कि बेटी के किसी प्रेम-प्रसंग की जानकारी उन्हें पहले से नहीं थी। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी। लड़की के परिजन भी बुधवार सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं, लड़के की मां ने पुलिस से कहा कि घटना के लिए लड़की और उसके परिजन जिम्मेदार हैं।

पुलिस दोनों के बयानों के आधार पर कर रही जांच

रेल थाना अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग काफी देर से स्टेशन परिसर में घूम रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की। इसी दौरान लड़के की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। उसे तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गयी।

यह भी पढ़ें- नालंदा में तीज की खुशियां मातम में बदलीं: पति की लंबी उम्र मांगी, पूजा के बाद हाइवा ने छीन ली जिंदगी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।