Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को 17.79 लाख की मदद, 800 ड्राइवरों ने दिखाई मिसाल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:33 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले नवादा के ट्रक चालक रामलखन यादव के परिवार को 800 ड्राइवरों ने मिलकर 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है ...और पढ़ें

    800 वाहन चालकों ने मिलकर जुटाई सहायता राशि(AI फोटो)

    800 वाहन चालकों ने मिलकर जुटाई सहायता राशि(AI फोटो)

    HighLights

    1. 800 ड्राइवरों ने मिलकर जुटाई 17.79 लाख की सहायता राशि।

    2. दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले नवादा के चालक का परिवार।

    3. चालक समुदाय की एकजुटता और मानवीय संवेदना की प्रेरणादायक मिसाल।

    संवाद सूत्र, कौआकोल(नवादा)। कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी ट्रक चालक रामलखन यादव उर्फ पुरैल यादव की एक जुलाई को दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया।

    800 वाहन चालकों ने मिलकर जुटाई सहायता राशि

    घटना के बाद वाहन चालकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मृतक के परिवार के लिए 17,79,384 रुपये की सहायता राशि जुटाई। यह राशि करीब 800 वाहन चालकों के सहयोग से एकत्र की गई।

    ऑनलाइन माध्यम से स्वजन के खाते में भेजी गई रकम

    जय बजरंगबली ड्राइवर व्हाट्सएप ग्रुप के मीडिया प्रभारी मुंद्रिका मुसाफिर ने बताया कि सहयोग राशि ऑनलाइन माध्यम से मृतक की पत्नी और अन्य स्वजन के बैंक खाते में भेज दी गई।

    कई साथियों ने निभाई अहम भूमिका

    इस सहायता अभियान को सफल बनाने में गोपाल कुमार, मुकेश कुमार यादव, रामबालक यादव, अजय यादव, जयपाल यादव, उमेश यादव और कौशल कुमार उर्फ छोटू सहित कई वाहन चालकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। नवादा, जमुई और शेखपुरा के चालकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

    खबरें और भी

    परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे रामलखन

    स्व. रामलखन यादव अपने पीछे पत्नी भगिया देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।

    वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिसके कारण उनकी मृत्यु के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

    चालक समुदाय की पहल बनी मानवता की मिसाल

    वाहन चालकों की इस सामूहिक पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जरूरत की घड़ी में इस तरह का सहयोग सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण है।