नवादा के अकबरपुर को मिला डिग्री कॉलेज, ग्रेजुएशन की पढ़ाई होगी आसान
बिहार सरकार की योजना के तहत अकबरपुर प्रखंड में एक नया सरकारी डिग्री कॉलेज शुरू होने जा रहा है। यह कॉलेज प्रारंभिक चरण में पैजुना स्थित उच्च माध्यमिक व ...और पढ़ें

नवादा के अकबरपुर को मिला डिग्री कॉलेज, ग्रेजुएशन की पढ़ाई होगी आसान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अकबरपुर (नवादा)। अकबरपुर प्रखंड के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “उन्नत शिक्षा- उज्ज्वल भविष्य” के तहत प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की घोषणा के अनुरूप अब अकबरपुर में भी सरकारी डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू होने जा रहा है।
प्रारंभिक चरण में यह कॉलेज उच्च माध्यमिक विद्यालय पैजुना, अकबरपुर परिसर में संचालित होगा। मगध विश्वविद्यालय ने कॉलेज के संचालन की जिम्मेदारी शिक्षाविद् हरिनारायण चौधरी को प्राचार्य (प्रिंसिपल) के रूप में सौंपा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-30 से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर नियमित शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।
अब तक अकबरपुर प्रखंड के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए हिसुआ, नवादा एवं वारिसलीगंज स्थित महाविद्यालयों में जाना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आर्थिक एवं समय संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना से हजारों छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
प्राचार्य हरिनारायण चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार एवं मगध विश्वविद्यालय की यह पहल अकबरपुर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास का नया अध्याय साबित होगी।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रारंभिक चरण में कला संकाय में होगा नामांकन
अकबरपुर: बिहार सरकार द्वारा नवस्थापित सरकारी डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र चरणबद्ध तरीके से संचालित किए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में केवल कला (आर्टस) संकाय के विषयों में नामांकन लिया जाएगा। उपलब्ध विषयों में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी एवं अंग्रेजी शामिल हैं।
खबरें और भी
वहीं. विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की पढ़ाई आगामी शैक्षणिक वर्षों में चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। स्थानीय लोगों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है।
लोगों का मानना है कि इस कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। क्षेत्र का शैक्षणिक स्तर और अधिक मजबूत होगा।