नवादा में 30 जून तक मिशन मोड में चलेगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान, किसानों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
अकबरपुर प्रखंड में किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए 30 जून 2026 तक मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जाएगा। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
फार्मर आईडी बनाने के लिए मिशन मोड अभियान।
30 जून 2026 तक चलेगा यह विशेष अभियान।
किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना मुख्य लक्ष्य।
संवाद सूत्र, अकबरपुर (नवादा)। प्रखंड में किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान को एक बार फिर मिशन मोड में चलाया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड कृषि विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। किसानों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोविन्द कुमार ने कृषि कार्यालय परिसर से सभी 19 पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की एग्री स्टैक परियोजना के तहत 12 मई से 30 जून 2026 तक प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री अभियान संचालित किया जाएगा।
अभियान के दौरान अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
उन्होंने कहा कि सभी कृषि समन्वयक, सलाहकार एवं संबंधित कर्मी परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें। किसी भी पात्र किसान को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
राज्य और जिला स्तर से हो रही निगरानी
राज्य एवं जिला स्तर से अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है तथा तकनीकी या प्रक्रियागत समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था भी की गई है।
बीएओ ने बताया कि फार्मर आईडी निर्माण के लिए पहले किसानों का ई-केवाईसी किया जाता है, जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी प्रविष्टि की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
सरकार ने अब सॉफ्टवेयर में बदलाव कर किसानों को स्वयं पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है। किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या ऑनलाइन माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपना पंजीकरण करा लें, ताकि भविष्य में कृषि योजनाओं, अनुदान एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।
यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: कम जमीन वाले किसान भी कराएं फार्मर रजिस्ट्री, बस पूरी करनी होगी एक शर्त
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में छोटे किसान भी कराएं फार्मर रजिस्ट्री, डीएम ने गिनाए फायदे