Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता किसान, बेटे ने JEE Main में हासिल किए 98 परसेंटाइल; बिहार के आशुतोष की कहानी बनी मिसाल

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:40 PM (IST)

    नवादा के अकबरपुर प्रखंड के बधना गांव के आशुतोष कुमार ने जेईई मेन परीक्षा में 98 परसेंटाइल अंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें

    आशुतोष कुमार

    आशुतोष कुमार

    HighLights

    1. आशुतोष कुमार ने जेईई मेन में 98 परसेंटाइल हासिल किए।

    2. किसान के बेटे आशुतोष ने ग्रामीण परिवेश से सफलता पाई।

    3. उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।

    संवाद सूत्र, अकबरपुर (नवादा)। अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत अंतर्गत बधना गांव निवासी आशुतोष कुमार ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    ग्रामीण परिवेश से आने वाले आशुतोष ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

    खेती-किसानी कर बेटे को पढ़ाया

    आशुतोष के पिता नवलेश यादव पेशे से किसान हैं। उन्होंने खेती-किसानी के माध्यम से अपने बेटे की शिक्षा का खर्च उठाया और हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम आज पूरे परिवार को गर्व का अवसर दे रहा है।

    माता-पिता और शिक्षकों को दिया श्रेय

    आशुतोष कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार किए गए अभ्यास को दिया है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास बेहद जरूरी हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकने दिया।

    गांव से शुरू हुई सफलता की यात्रा

    आशुतोष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बधना गांव से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई विश्वकर्मा इंटर विद्यालय, हुडराई-रुनीपुर से पूरी की।

    ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक मेहनत और समर्पण जरूरी है।

    ग्रामीण छात्रों के लिए बने प्रेरणा

    जेईई मेन में 98 परसेंटाइल प्राप्त कर आशुतोष ने क्षेत्र के छात्रों के सामने एक मिसाल पेश की है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही दिशा और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि आशुतोष की उपलब्धि से गांव के अन्य छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित होंगे।

    बधाइयों का लगा तांता

    आशुतोष कुमार की सफलता पर माखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, मनीष माधव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

    सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आशुतोष ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और आने वाले समय में वे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।