Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत; ड्राइवर फरार

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 09:12 AM (IST)

    Bihar Crime News बिहार के नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को रौंद दिया। जिनमें से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रू ...और पढ़ें

    नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को रौंदा,3 की मौके पर मौत
    नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को रौंदा,3 की मौके पर मौत

    HighLights

    1. नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों, 3 की मौत
    2. ट्रक चालक और परिचालक घटना के बाद से फरार

     जागरण संवाददाता, नवादा Bihar Crime News: नवादा(Nawada) में तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को रौंद दिया। उनमें से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मजदूर का सदर अस्पताल (Bihar Hospital) में अभी इलाज चल रहा है। हादसा आज सुबह तड़के यानि 4:00 बजे की बताई जा रही है।

    नवादा- हिसुआ  पथ (Nawada- Hisua Path) पर शोभिया मंदिर के समीप केवट नगर के पास हुई। हिसुआ की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सो रहे मजदूरों को रौंदते (trampling the workers) हुए निकल (Bihar Road Accident) गया।

    ट्रक चालक और परिचालक घटना के बाद से फरार

    इस घटना में एक पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर नवादा सब्जी मंडी (Nawada Vegetable Market) में सामान उतारने का काम करते थे। ट्रक चालक और परिचालक घटना के बाद से दोनों फरार हैं।

    पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल

    घटना से गुस्साए लोगों ने नवादा- हिसुआ-गया पथ (Nawada-Hisua-Gaya path) को जाम कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मौके पर पुलिस (Bihar Police) और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी (Bihar Police) घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पटना में हैवानियत: स्कूल के लिए निकली नाबालिग लड़की, जबरन होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म; इस हालत में मिली

    यह भी पढ़ें: Bihar: रोहतास के दुर्लभ काले हिरणों पर तस्करों की टेढ़ी नजर, सींग व खाल के लालच में बेजुबानों की ले रहे जान