Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nawada News: घर में आग लगने से चार मवेशियों की मौत, पांच मवेशी जख्मी; लाखों का सामान भी जलकर खाक

    By Amrendra Kumar MishraEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 04:55 PM (IST)

    घर में आग लगने से चार मवेशियों की मौत हो गई है। वहीं पांच मवेशी जख्मी हो गए हैं। यह घटना नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के पकरिया गांव में घटी ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. 20 से 25 मन धान भी जलकर खाक
    2. अग्निकांड होने से सबकुछ बर्बाद

    संवाद सूत्र, नारदीगंज। नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के पकरिया गांव में आग लगने की घटना घटी। इस घटना में गृहस्वामी सह पशुपालक लव चौधरी के चार मवेशियों की मौत हो गई। वही पांच मवेशी जख्मी हालत में हैं।

    इसके अलावा घर में रखे मवेशियों का चारा के रूप में दो हजार नेबारी, बीस से पच्चीस मन धान और कपड़ा समेत अन्य सामान भी आग के चपेट में आने से राख हो गया। घटना बीते रात मंगलवार की है। पीड़ित परिवार ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका, तकरीबन लाखों रुपये मूल्य की क्षति हुई है।

    स्वजन व ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और ढांढस बढ़ाया।

    चारा देकर सो गया था पूरा परिवार

    इस घटना की सूचना लव चौधरी की पत्नी लखिया देवी ने बीडीओ व हिसुआ थानाध्यक्ष को दी। इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन कोष से क्षतिपूर्ति की मांग भी की है। इस घटना के संबंध में लखिया देवी ने बताया कि बीती रात अपने मवेशियों को चारा देकर उनका पूरा परिवार सोने चले गया, इसी बीच घर में आग लग गई।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी लोग जग गए और शोर मचाने के बाद आसपास भी के लोग भी अपने घर से निकले। उसके बाद आग बुझाने में लग गए, लेकिन तबतक उस भीषण आग में तीन बकरी और एक भैंस की मौत हो चुकी थी। वहीं, तीन बकरी, एक भैंस व उस भैंस का बच्चा गंभीर हालत में जख्मी हैं।

    इसके अलावा दो हजार नेबारी, कपड़ा, और 20 से 25 मन धान भी जलकर खाक हो गया है। इस घटना से खाने पीने के साथ आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अग्निकांड होने से सबकुछ बर्बाद हो गया है।

    यह भी पढ़ें-

    हर्ष फायरिंग पर पुलिस सख्त, शादी में गोलियां चलीं तो सीधे जाएंगे जेल; उकसाने वाले पर भी होगी कार्रवाई

    अमीन का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें परिणाम; अब 26 से होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन