Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Jamin Survey: बिहार के जमीन मालिक ध्यान दें, सर्वे से पहले जरूर कर लें यह काम, नहीं तो खो सकते हैं भूमि

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 03:13 PM (GMT+05:30)

    राजस्व पदाधिकारी अशोक कुमार झा ने मंगलवार को नवादा के रोह प्रखंड के बंदोबस्त शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण के दौरान रैयतों को ...और पढ़ें

    बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बड़ी जानकारी (जागरण)
    बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बड़ी जानकारी (जागरण)

    संवाद सूत्र, नवादा। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार रोह प्रखंड के बंदोबस्त शिविर का निरीक्षण राजस्व पदाधिकारी अशोक कुमार झा ने मंगलवार को किया। इस मौके पर शिविर प्रभारी प्रीति कुमारी समेत कानूनगो व अमीन शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान राजस्व पदाधिकारी अशोक कुमार झा ने कहा भूमि सर्वेक्षण के दौरान रैयतों को कोई परेशानी नहीं हो ,इस बात का ख्याल रखना होगा।

    सर्वेक्षण से पहले मेढ़ों (आर) को ठीक कर लें, भूमि का सही सीमांकर कर लें

    भूमि सर्वेक्षण के समय रैयत सभी कागजात को दुरुस्त रखेंगे। भूमि का सर्वेक्षण होने से रैयतों को अपना मालिकाना हक मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण के समय रैयतों का दायित्व है कि वे अपनी भूमि को सीमांकन कर लें, मेढ़ों को ठीक कर लेना है। नहीं तो सर्वे के दौरान मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। हो सकता है कि विवादित जमीन खो भी सकते हैं।

    खेतों की चौहद्दी की सही जानकारी रखें

    अपने खेतों की चौहद्दी की सही जानकारी हो। ग्राम सभा में उपस्थित होकर वंशावली सत्यापर सहित सभी कार्यों में सर्वेक्षण कर्मियों को मदद अवश्य करें।

    भूमि सर्वेक्षण से सम्बंधित प्रपत्र आनलाइन व आफलाइन भी जमा कर सकते हैं। किश्तवार व खानापूरी के समय अपनी भूमि के समीप रहकर सर्वेक्षण कर्ता को सहयोग करना है। ताकि भूमि से सम्बंधित कोई भी समस्या नहीं रह सके।इ सके अलावा कई अन्य आवश्यक दिशा निर्देश अमीन व कानूनगो दिए गए।