विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे को लेकर राजस्व अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, अब घर-घर जाकर करना होगी ये काम

Published: Sun, 20 Apr 2025 01:32 PM (GMT+05:30)

नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड में राजस्व अधिकारी अशोक कुमार झा ने भूमि सर्वेक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान ...और पढ़ें

रैयतों के घर-घर जाकर स्वघोषणा व वंशावली को प्राप्त करें: राजस्व पदाधिकारी
रैयतों के घर-घर जाकर स्वघोषणा व वंशावली को प्राप्त करें: राजस्व पदाधिकारी

HighLights

  1. हिसुआ प्रखंड में भूमि सर्वेक्षण शिविर में बैठक का किया गया आयोजन
  2. राजस्व अधिकारी ने प्रपत्र पांच एंट्री एक सप्ताह में करने का दिया आदेश

संवाद सूत्र,नारदीगंज (नवादा)। Bihar Bhumi Survey: जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार हिसुआ प्रखंड के भूमि सर्वेक्षण शिविर का निरीक्षण शनिवार को राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो अशोक कुमार झा ने किया।उसके बाद भूमि सर्वेक्षण के कार्यो की समीक्षात्मक बैठक अधिकारियों व अमीनों के साथ करके कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व पदाधिकारी

इस दौरान शिविर प्रभारी हरेंद्र कुमार भी शामिल रहे। राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो अशोक कुमार झा इस बैठक में भूमि सर्वेक्षण से जुड़े सभी अमीन को भूमि सर्वेक्षण से संबधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रैयतों के घर-घर जाकर स्वघोषणा व वंशावली को प्राप्त करने का निर्देश दिया।

प्रपत्र पांच एंट्री एक सप्ताह में करने का आदेश

सभी अमीनों को एक सप्ताह के अंदर प्रपत्र पांच एंट्री करने का सख्त निर्देश दिया। सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार का कोताही नहीं बरतने की भी बात कही गई है।

राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो ने कहा भूमि सर्वेक्षण का कार्य हो रहा है। रैयतों को आप सभी पूर्णरूपेण सहयोग करें।

हिसुआ प्रखंड में आयोजित बैठक।

घर-घर जाकर स्वघोषणा संग्रह का निर्देश

सभी पंजी को अद्यतन व संधारण सही तरीके से करें। आप सभी अपना जबाबदेही को समझें। कार्य मंथर गति से चल रहा है, ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा का भी ख्याल रखना होगा।

साथ ही रैयतों को भूमि से संबंधित स्वघोषणा समय सीमा के अंदर करवाने के लिए घर-घर जाकर प्रेरित करना है और वंशावली व स्वघोषणा को प्राप्त भी करना है।

वैसे अभी रैयतों के पास फिलहाल जो भी भूमि से संबंधित कागजात है। उसे ऑनलाइन व ऑफलाइन करें। भूमि सर्वेक्षण प्रपत्र में खाता, खेसरा, एराजी ,डिमांड आदि बातें को सही तरीके से भरने का निर्देश दिया है, ताकि रैयतों को भूमि सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं हो। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश दिए गए।

मौके पर लिपिक आकांक्षा राज, अमीन आकाश कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिंह, राजन कुमार, धीरज कुमार, अर्चना कुमारी, हर्षिता कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Bihar Bhumi: भूमि सर्वे को लेकर सरकार ने जारी किया नया आदेश, जमीन मालिक ध्यान से पढ़ लें एक-एक बात

Bihar Bhumi Survey: भूमि सर्वे को लेकर आया नया अपडेट, मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।