Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहार के लाल चंदन कुमार आतंकवादी हमले में हुए शहीद, एक साल पहले ही हुई थी शादी; पूरे गांव में शोक का माहौल

    By Rajesh Prasad Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 10:49 AM (IST)

    Nawada News बिहार के नवादा के रहने वाले चंदन कुमार अपने पांच साथियों के साथ आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। उनके बलिदान की खबर सुनते ही पूरे गांव में श ...और पढ़ें

    आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले बिहार के लाल चंदन कुमार
    आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले बिहार के लाल चंदन कुमार

    HighLights

    1. नवादा के लाल चंदन कुमार आतंकी हमले में शहीद हो गए।
    2. जवान चंदन कुमार की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी।

    जागरण संवाददाता, नवादा। Bihar News: जम्मू क्षेत्र के पुंछ में सेना पर हुए आतंकवादी हमले में अपने पांच साथियों के साथ बलिदान को प्राप्त हो गए हैं। नवादा की माटी के लाल चंदन कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।  चंदन कुमार, 89 आर्म्ड रेजिमेंट के जवान थे। वे देश की रक्षा करते हुए पांच अन्य जवानों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए है।

    नारोमुरार गांव के मौलेश्वर सिंह और जयंती देवी की तीन संतानो में चंदन कुमार दूसरे नंबर पर थे। इनके पिता गांव में ही खेतीबारी करते हैं। जवान चंदन कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। जबकि एक वर्ष पहले इनकी शादी धूमधाम से हुई थी।

    गुरुवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे

    बता दें कि पुंछ जिले में गुरुवार को घने जंगल के बीच से गुजर रहे सेना के वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान बलिदान और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक बलिदानी जवान की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar News: आखिर नीतीश कुमार ही आए काम... सीट शेयरिंग पर कर दिया समाधान; इंडी गठबंधन के सभी दलों ने भी भर दी हामी

    KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम

    खबरें और भी