विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में अचानक गिरा तापमान, बच्चों को लेकर रहें सावधान; अलर्ट जारी

Updated: Tue, 03 Dec 2024 07:22 AM (IST)

Bihar Weather बिहार के कई जिलों में तापमान में अचानक गिरावट आई है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पटना में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

बिहार में अचानक गिरा तापमान (जागरण फोटो)
बिहार में अचानक गिरा तापमान (जागरण फोटो)

HighLights

  1. बिहार में ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है
  2. कई शहरों में तापमान गिरने से परेशानी बढ़ गई

जागरण टीम, नवादा/पटना/ सहरसा। Bihar Weather News Hindi: बिहार के 8 जिलों में अचानक तापमान गिरने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। ऐसी स्थिति में मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं इस मौसम में बच्चों का खासा ध्यान रखने के लिए कहा गया है। तापमान के अप-डाउन होने से बच्चे तेजी से बीमार हो रहे हैं।

बिहार के इन 8 जिलों में गिरा तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पटना 27 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
बेगूसराय 27 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
दरभंगा 27 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर 27 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
मधुबनी 25 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
किशनगंज 27 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
कटिहार 27 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस

नवादा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर

  नवादा में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। मौसम तेजी से बदल रहा है। हालांकि जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर दिखा है। जिले का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है, तो न्यूनतम तापमान महज 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15-16 डिग्री के अंतर होने से नागरिकों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से पीड़ित हो रहे है। दिन में गर्मी का एहसास होता है, तो शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगती है। सुबह में कुहासा भी पड़ने लगा है। लोग ठंड के प्रभाव में आकर बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्सकों ने बूढ़े-बुजुर्गों और युवाओं को ठंड से बचाव की सलाह दी है। मार्निंग वाक के दौरान एहतियात बरतने को कहा गया है।

बच्चों की बढ़ी परेशानी

मौसम के बदले मिजाज के बाद छाए घने कोहरे और धुंध सेअचानक ठंड बढ़ गई है। इस ठंड में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।इस मौसम में लोगों की थोड़ी सी लापरवाही बच्चों को बीमार कर सकता है।

छपरा सदर अस्पताल में पदस्थापित एवं शिवा चाइल्ड क्लिनिक के संस्थापक शिशु रोग विशेषज्ञ डा.संदीप कुमार यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों को केवल सर्दी-जुकाम से ज्यादा बुखार, उल्टी-दस्त, स्किन इंफेक्शन या रैशेज और फुंसियां, पेट दर्द, ड्राय कफ, डिहाइड्रेशन, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन आदि परेशान करता है।

उन्होंने कहा कि सर्दियों में छोटे बच्चों को गर्म रखना आवश्यक है। ऐसा ना होने पर वह बीमार पड़ सकता है। ठंड लगने पर बच्चों को सांस की नली संकरी होती है, ऐसे में बलगम जमने पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है,यह कभी-कभी खतरनाक साबित होताहै।ऐसे में सर्दी-जुकाम होने पर भी बच्चे को पर्याप्त मात्रा में लिक्विड देते रहें।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

  • धूल, धक्कड़ और गंदगी से छोटे बच्चों को दूर रखें। इससे उन्हें सांस की समस्या के साथ दस्त भी हो सकते हैं।
  • छोटे बच्चों को रोज नहलाने के बजाय हर दूसरे दिन गर्म पानी में साफ्ट एंटीबैक्टीरियल लिक्विड डालकर नहलाएं
  • जैसे ही मौसम बदले, बच्चे को गर्म कपड़े पहनाना शुरू कर दें।
  • हल्की ठंड को नजरअंदाज न करें और बच्चे को हमेशा मोजे पहना कर रखें।
  • यूं तो मालिश बहुत जरूरी नहीं है, लेकिन यदि आप मालिश कर रहे हैं, तो इसके लिए गर्म तेल का प्रयोग करें।
  • अगर आपके घर में धूप आती हो तो बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर थोड़ी देर के लिए धूप में रखें।
  •  
  • अगर आपका बच्चा सात माह से अधिक का है और वह खाना खाता है, तो उसे ठंडी चीजें न खिलाएं।
  •  स्वेटर हमेशा अच्छी क्वालिटी का पहनाएं, क्योंकि वूलन से कभी-कभी त्वचा में एलर्जी हो जाती है।
  • घर में गर्मी के लिए अपनाए गए आर्टिफिशियल साधन जैसे हीटर या सिगड़ी आदि के अत्यधिक इस्तेमाल से भी दिक्कत हो सकती है।

Bihar Weather: क्या बिहार में भी दिखेगा तूफान 'फेंगल' का असर? IMD ने दे दी जानकारी, ठंड को लेकर भी आया नया अपडेट

Weather Update: नवंबर के बाद क्या दिसंबर की बारी? दिल्ली में कब आएगी ठंड; मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कही ये बात