नवादा में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, ₹30 लाख के कपड़े और कैश जलकर राख; दमकल की 4 गाड़ियों ने बुझाई आग
नवादा के कादिरगंज बाजार में बुधवार देर रात अंजलि गारमेंट्स दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे 30 लाख रुपये के कपड़े और ...और पढ़ें

दमकल की 4 गाड़ियों ने बुझाई आग
HighLights
नवादा के कादिरगंज बाजार में कपड़े की दुकान में आग।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, ₹30 लाख का नुकसान।
दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे में आग बुझाई।
जागरण संवाददाता,नवादा। बुधवार की देर रात जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के कादिरगंज बाजार स्थित देवी मंदिर के समीप अंजलि गारमेंटस नामक कपड़े की दुकान में शाट सर्किट सें आग लग गई। आग तेजी से पूरे दुकान में फैल गई, और पूरे दुकान को अपने कब्जे में ले लिया।
रात के समय दुकान के अंदर से धुंआ निकलने लगा, तब आसपास के लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद लोग जुट गए, और दुकान के संचालक सुरेश कुमार वर्मा को सूचना दी। साथ ही अग्निशमन विभाग को फोन से सूचना दी गई।
30 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग नवादा की टीम दो बड़े वाहन व दो छोटे वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक अग्निशमन विभाग की टीम के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।
तब तक दुकान का सारा समान जलकर राख हो गया। दुकान के संचालक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस घटना क्रम में 30 लाख रुपये का कपड़ा और 50 हजार रुपये नगद राशि जलकर राख हो गई है।