यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Cancelled Train: बिहार की यह सुपरफास्ट ट्रेन 24 फरवरी तक कैंसिल, लाखों यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Bihar Train News बिहार से असम जाने वाले रेल यात्रियों के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। किउल-गया रेलखंड पर ठंड और कोहरे के कारण कामख्या-गया साप् ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार से चलने वाली फेमस सुपरफास्ट ट्रेन कैंसिल
- यह ट्रेन 28 फरवरी तक कैंसिल रहेगी
जागरण संवाददाता, नवादा। Bihar News: इन दिनों किउल-गया रेलखंड पर विकास कार्य और कारणों से कई ट्रेनों के रद्द रहने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं ठंड की वजह कोहरे का व्यापक असर से केजी रेलखंड पर परिचालित कामख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस 15620 एवं गया-कामख्या 15619 को विभाग के उच्च अधिकारी के आदेश पर 24 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है।
इस एक्सप्रेस का परिचालन बंद होने से इसमें सफर करने वाले यात्रियों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। अब कामख्या जाने वाले यात्रियों को दूसरे रूट की ट्रेनों से सफर करना पड़ेगा।
जबकि पहले से गया स्टेशन पर प्लेट फार्म के पुनर्विकास को लेकर पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के उच्च अधिकारी के आदेश पर किउल-गया रेलखंड पर परिचालित चार जोड़ी ट्रेनों को 24 नवंबर से लेकर सात जनवरी 2025 तक यानी 45 दिनों के लिए परिचालन रद्द करने का आदेश दिया गया है। विभाग के आदेशानुसार पहले 03615 जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर व
03616 गया-जमालपुर फास्ट पैसेंजर, 03385 झाझा-गया पैसेंजर व 03386 गया-झाझा पैसेंजर, 03390 गया-किऊल पैसेंजर, 03393 किऊल-गया पैसेंजर व 03394 गया-किऊल पैसेंजर एवं 03627 किऊल-गया पैसेंजर आदि ट्रेनों को रद्द किया गया था। इन सभी ट्रेनों का परिचालन लंबे समय तक बाधित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस रेलखंड पर सफर करने वाले यात्री दूसरे रूट की ट्रेनों में सफर करने को विवश हैं।
सांसद ने सिवान में वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने महाराजगंज संसदीय क्षेत्र सहित सारण प्रमंडल की जनता को रेल सुविधा प्रदान करने के लिए वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेन चलाए जाने की मांग लोकसभा के पटल पर रखी है। सांसद ने कहा कि मेरा संसदीय क्षेत्र सारण प्रमंडल के सिवान व छपरा जिला में विस्तारित है। इन जिलों का उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग के कई जनपदों का सीमावर्ती लगाव है।
खबरें और भी
ऐसे में उत्तर प्रदेश व बिहार की आम जनता का रेल से आवागमन हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा, एकमा व सिवान रेलवे स्टेशन का आमतौर पर उपयोग किया जाता है।
इसलिए, जनहित में छपरा से एकमा रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए दिल्ली तक व सिवान से एकमा स्टेशन पर ठहराव करते हुए कोलकाता तक व छपरा से मांझी रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए वाराणसी के लिए एक-एक जोड़ी वंदे भारत या अमृत भारत ट्रेन चलाई जाए। ताकि हमारे संसदीय क्षेत्र सहित उत्तर बिहार की आम जनता को आधुनिक रेल यातायात की सुविधा का लाभ मिल सके।