Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Makar Sankranti Timing: मकर संक्रांति मनाने का सही समय क्या है, खरमास कब समाप्त होगा? पढ़ें सभी जानकारी यहां

    By mukeshp pandey Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:47 AM (IST)

    Bihar News मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने से पहले इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं जानना जरूरी है। वहीं आज आपलोगों को यह ...और पढ़ें

    मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी (जागरण)
    मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी (जागरण)

    HighLights

    1. मकर संक्रांति 14 की जगह इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
    2. मकर संक्रांति मनाने से पहले उसका सही समय जानना जरूरी है।

    जागरण संवाददाता, नवादा। Makar Sankranti 2024: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नवादा के जिला प्रवक्ता सह ज्याेतिषाचार्य विद्याधर शास्त्री ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर तिथि जारी की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 14 जनवरी को मकर का सूर्य प्रवेश करता था तो लोग इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाते थे। 

    मकर संक्रांति मनाने का सही समय और खरमास कब समाप्त होगा

    लेकिन विगत पांच-छह वर्षाें से इसमें फेरबदल हो गया है। जो 15 जनवरी को मकर का सूर्य प्रवेश करता है। इस वर्ष भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को सुबह 8:42 बजे के बाद मनाई जाएगी। साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा।

    इसके बाद शुभ कार्य आरंभ हो जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्यनारायण एवं भगवान विष्णु की पूजा 8:42 के बाद करें। इसके साथ ही चूड़ा, दही, तिलकूट आदि हवन में डालें। ब्राह्मणों को चूड़ा, दही, तिलकूट, अरवा चावल, कुरथी दाल, वस्त्र, धार्मिक पुस्तक आदि दान करें।

    गौ को भी चूड़ा, तिलकूट, घी, गुड़ मिलाकर खिलाएं। इससे नाकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है। साथ ही शुभ कार्य होता है। इसके साथ ही ग्रह शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप एवं विष्णु भगवान की मंत्र जाप करें।

    खबरें और भी

    मकर संक्रांति पर गंगा स्नान जरूर करें

    मिथिला पंचांग के मुताबिक मकर संक्रांति पर गंगा स्नान जरूर करें। गंगा स्नान करने से कुंडली ग्रह के सारे दोष दूर हो जाएंगे। इस दिन देवी देवता दोनों प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर तिल गुड़ और अरवा चावल भगवान को जरूर चढ़ावें। फिर इसे परिवार के लोगों के बीच जरूर बांटें।

    मकर संक्रांति पर इस काम को करने से सारी परेशानी होगी दूर

    मकर संक्रांति के मौके पर आप अपने घर में या मंदिर में श्री यंत्र की स्थापना कर सकते हैं। इस यंत्र के स्थापना से मां लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं। इसे लगाने से आपकी सारी आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। परिवार की हर समस्या दूर होती है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar News:बिहार के इस यूनिवर्सिटी के 12000 छात्रों पर स्नातक परीक्षा से वंचित होने का खतरा, वजह आई सामने

    Bihar News: लीची के बाग में आलू उगाया, एक धूर में निकला 32 किलो, जमकर हो रही कमाई