Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाली और रास्ते के विवाद को सुलझाने नवादा के पिपरा खुर्द पहुंचे MLA अनिल सिंह, विकास का दिया आश्वासन

    Updated: Mon, 18 May 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

    विधायक अनिल सिंह और जिला परिषद सदस्य राज किशोर दांगी ने अकबरपुर के पिपरा खुर्द गांव में नाली-गली व रास्ते के विवाद को सुलझाने के लिए ग्रामीणों से मुला ...और पढ़ें

    ग्रामीणों के बीच विधायक अनिल सिंह। (जागरण)

    ग्रामीणों के बीच विधायक अनिल सिंह। (जागरण)

    HighLights

    1. विधायक अनिल सिंह पिपरा खुर्द गांव पहुंचे।

    2. नाली-गली, रास्ते के विवाद को सुना।

    3. अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

    संवाद सूत्र, अकबरपुर (नवादा)। अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत पिपरा खुर्द गांव में पिछले कुछ समय से नली-गली निर्माण एवं रास्ते को लेकर चल रहे आपसी विवाद को लेकर हिसुआ विधानसभा के विधायक अनिल सिंह एवं जिला परिषद सदस्य सह जदयू जिला अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी गांव पहुंचे।

    दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

    ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते एवं नली-गली निर्माण को लेकर गांव में मतभेद उत्पन्न हो गया था, जिसके कारण विकास कार्य बाधित हो रहा था और लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    इस दौरान विधायक एवं जिला परिषद सदस्य ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि आपसी विवाद से सबसे अधिक नुकसान गांव के विकास का होता है। सभी लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए ताकि गांव में विकास कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।

    मौके पर विधायक अनिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर समस्या के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नली-गली निर्माण एवं रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान जल्द कराया जाएगा और विकास कार्य बिना किसी रुकावट के गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।

    आपसी मतभेद भुलाकर हों एकजुट

    विधायक अनिल सिंह ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है जब सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करें। नली-गली एवं रास्ते की समस्या को गंभीरता से लिया गया है।

    अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है और बहुत जल्द इसका स्थायी समाधान कर विकास कार्य शुरू कराया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गांव का समुचित विकास हो।

    यह भी पढ़ें- 93 दिन में 'लखपति' बना बिहार का इंजीनियर, काले कारनामों का खुला राज; बरामद कार की कहानी में भी ट्विस्ट

    खबरें और भी