Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बड़ी वारदात: थाने के सामने चौकीदार की चाकू घोंपकर हत्‍या; शराब मामले में घटना की आशंका

    Updated: Mon, 11 May 2026 11:00 AM (IST)

    नवादा में धमौल थाने के सामने चौकीदार जितेंद्र पासवान पर चाकू से हमला हुआ, जिनकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। वहीं, कादिरगंज में अवैध बालू खनन रोक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. धमौल थाने के सामने चौकीदार पर चाकू से हमला।

    2. इलाज के दौरान पटना में चौकीदार जितेंद्र पासवान की मौत।

    3. कादिरगंज में बालू माफियाओं ने दूसरे चौकीदार को पीटा।

    संवाद सूत्र, पकरीबरावां (नवादा)। धमौल थाना में पदस्थापित चौकीदार जितेंद्र पासवान की जानलेवा हमले में मौत हो गई। पटना में इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया।  

    थाना के ठीक सामने एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।पकरीबरावां सीएचसी में इलाज के बाद उन्‍हें पटना रेफर कर दिया गया था।  

    घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया है। चर्चा है कि शराब मामले में गुस्‍साए हमलावर ने अचानक उनपर चाकू से वार कर दिया। पेट में चाकू घोंपने के बाद वह फरार हो गया। 

    Chowkidar

    (चौकीदार जितेंद्र पासवान का फाइल फोटो।)

    हमले के बाद वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां पहुंचाया गया।

    पेट में चाकू लगने के बाद क‍िया गया था पटना रेफर  

    चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया। वहां से पटना रेफर कर दिया गया। 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना के सामने हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

    घटना के बाद पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर धमौल पहुंचे। घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। आरो‍पित अब तक पु‍लिस की पकड़ से बाहर है।  

    चौकीदार को पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

    वहीं दूसरी ओर कादिरगंज थाना क्षेत्र में भी चौकीदार पर हमला किया गया। रविवार दोपहर बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गए एक चौकीदार पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    घायल चौकीदार को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बेरमी गांव की ओर से कुछ ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लेकर गुजर रहे थे।

    इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात चौकीदार रामानंदन प्रसाद ने एक ट्रैक्टर को रोक लिया। ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे बदमाशों ने चौकीदार पर वाहन छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

    चौकीदार द्वारा ट्रैक्टर छोड़ने से इनकार करने पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाश तब तक चौकीदार को पीटते रहे, जब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर नहीं गिर पड़े।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चौकीदार को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है