Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'प्रेग्नेंट करो, पैसे कमाओ' और 'प्लेबॉय सर्विस' के नाम पर साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 01:32 PM (IST)

    नवादा साइबर पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी मामले में एक आरोपी रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। यह कार्रवाई हिसुआ थाना ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. नवादा साइबर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

    2. सस्ते लोन, फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी करते थे।

    3. छापेमारी में चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

    जागरण संवाददाता, नवादा। साइबर अपराध के एक बड़े कांड में संलिप्त एक आराेपित को साइबर थाना नवादा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई गठित एसआईटी टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। 

    मामला सस्ता लोन दिलाने और फर्जी जॉब के नाम पर लोगों से साइबर ठगी से जुड़ा है। साइबर थाना कांड संख्या 03/26, सात जनवरी के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

    प्लेबॉय सर्विस के नाम पर ठगी

    पुलिस के अनुसार आरोपित धनी फाइनेंस, सीबीआई सस्ते लोन दिलाने, ऑल इंडिया प्रेगनेंट जॉब तथा प्लेबॉय सर्विस के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। गिरफ्तारी की कार्रवाई सात जनवरी को हिसुआ थाना क्षेत्र के मनवा गांव से की गई। 

    गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनवा गांव निवासी सुखदेव प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। इसके साथ एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। छापेमारी के दौरान चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

    इस कार्रवाई में एसआईटी टीम के सदस्य पु.अ.नि. राहुल देव वर्मण, सिपाही चुनचुन कुमार, सुरज कुमार एवं सुभाष कुमार शामिल थे। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।


    खबरें और भी