Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा: फेसबुक पर अमीर होने का झूठ बोलकर लड़की को फंसाया, असलियत खुली तो वीडियो वायरल करने की धमकी

    Updated: Thu, 07 May 2026 10:43 PM (IST)

    वारिसलीगंज की एक लड़की को फेसबुक पर जमुई के लड़के ने अपनी संपत्ति का झूठा दावा कर फंसाया। सच्चाई सामने आने पर लड़की ने शादी से इनकार किया। ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. वारिसलीगंज की लड़की और जमुई के लड़के की फेसबुक दोस्ती।

    2. लड़के ने संपत्ति का झूठा दावा कर लड़की को फंसाया।

    3. शादी से इनकार पर वीडियो वायरल करने की धमकी मिली।

    संवाद सहयोगी, वारिसलीगंज। वारिसलीगंज नगर परिषद के एक मोहल्ले की एक लड़की को जमुई जिले के एक लड़का से फेसबुक के माध्यम से सात वर्ष पहले जान पहचान हुई। फेसबुक की दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गई। परिणाम स्वरूप दोनों में भेंट मुलाकात भी हुई, बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन लड़के की सच्चाई जान लेने के बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दी। 

    लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़का समेत अन्य लोग लड़की के घर पहुंच कर शादी के लिए जबरन दवाब बनाते हुए धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद लड़की पक्ष द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    लड़का से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई

    वारिसलीगंज थाना में लड़की ने आवेदन देकर कहा है कि सात वर्ष पहले जमुई के एक लड़का से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। कुछ दिनों तक बातचीत चलती रही। लड़का द्वारा अकूत संपत्ति तथा अपना व्यवसाय होने की बात बताई गई थी। जिसके बाद लड़की और लड़का में भेंट मुलाकात भी हुई। 

    इस दौरान दोनों के बीच शादी करने पर सहमति बनी। लड़का द्वारा जेवरात बनाने के लिए दो लाख रुपया लड़की को दिया गया। शादी तय होने की जानकारी के बाद लड़की के मामा व अन्य परिजन जमुई पहुंचकर लड़का के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में लड़का के निर्धन होने की बात पता चलने पर लड़की तथा उसके परिवार शादी से इनकार कर दिए। 

    इनकार के बाद लड़का शादी का दबाव बनाते हुए लड़की का वीडियो प्रचारित करने की धमकी दे रहा है। बहरहाल, इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


    खबरें और भी