Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में ऑनर किलिंग का खौफनाक खेल: अफेयर से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर शव नदी में बहाया, 26 दिन बाद कब्र से निकला सच

    Updated: Mon, 25 May 2026 05:48 PM (IST)

    बिहार के नवादा में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने कथित प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी शादीशुदा बेटी की हत्या कर ...और पढ़ें

    मृतक महिला की फाइल फोटो व कब्र से शव निकलवाती पुलिस टीम

    मृतक महिला की फाइल फोटो व कब्र से शव निकलवाती पुलिस टीम

    HighLights

    1. पिता ने कथित प्रेम प्रसंग में बेटी की हत्या की।

    2. मां और भाई भी हत्या व शव छिपाने में शामिल थे।

    3. 26 दिन बाद पुलिस ने कब्र से शव बरामद किया।

    जागरण संवाददाता, नवादा। बिहार के नवादा जिले से ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने कथित प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी ही शादीशुदा बेटी की हत्या कर दी।

    हैरानी की बात यह रही कि इस खौफनाक वारदात में मां और भाई भी शामिल थे। हत्या के बाद परिवार ने शव को नदी में फेंका और बाद में सबूत मिटाने के लिए जमीन में दफना दिया।

    करीब 26 दिनों तक पूरा मामला दबा रहा, लेकिन पुलिस जांच में ऐसा सच सामने आया जिसने पूरे इलाके को हिला दिया।

    nawada 3

    शादी के बाद मायके लौटी थी नंदिनी, घर में बढ़ रहा था तनाव

    मृतका की पहचान नवादा के धरहरा गांव निवासी 20 वर्षीय नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नंदिनी की शादी दो साल पहले राजस्थान में हुई थी।

    कुछ समय बाद वह मायके लौट आई थी और तभी से परिवार में विवाद बढ़ने लगा था। बताया जा रहा है कि परिवार को उसके कथित अफेयर पर आपत्ति थी।

    इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव और झगड़े का माहौल बना हुआ था।

    nawada 2

    आधी रात को गला दबाकर हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका शव

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 30 अप्रैल की रात पिता बिरजू चौधरी ने पत्नी लखिया देवी और बेटे जितेंद्र चौधरी के साथ मिलकर नंदिनी की हत्या कर दी।

    तीनों ने मिलकर उसका गला दबाया और शव को बोरे में भर दिया। इसके बाद रात के अंधेरे में शव को कौड़ीहारी नदी में फेंक दिया गया ताकि किसी को शक न हो।

    परिवार को लगा कि सबूत हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

    nawada 1

    नदी में तैरने लगी लाश तो घबराए आरोपी, फिर दफना दिया शव

    कुछ दिनों बाद नदी में शव ऊपर दिखने लगा, जिससे आरोपी परिवार घबरा गया। पुलिस के मुताबिक, पिता और बेटे ने रात में नदी से शव बाहर निकाला।

    इसके बाद दूसरी जगह ले जाकर जमीन खोदकर लाश को दफना दिया गया। 26 दिनों तक गांव में किसी को भनक तक नहीं लगी कि नंदिनी की हत्या हो चुकी है।

    परिवार सामान्य जिंदगी जीता रहा और लोगों को गुमराह करता रहा।

    पुलिस पूछताछ में टूटा परिवार, कब्र से निकली बेटी की लाश

    रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद धमौल थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पिता, मां और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    खबरें और भी

    आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह बेटी के अफेयर और ‘चाल-चलन’ से नाराज था।

    उसने कहा कि कई बार समझाने के बावजूद बेटी नहीं मानी, इसलिए हत्या कर दी।

    सोमवार सुबह बेटे की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे खुदाई कर शव बरामद किया।

    बिहार ऑनर किलिंग केस से दहला नवादा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

    शव निकलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

    पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी और पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

    फिलहाल बिहार का यह ऑनर किलिंग मामला पूरे इलाके में चर्चा और सनसनी का विषय बना हुआ है।