Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मी और गार्ड कर रहे घायलों का इलाज, उपाध्यक्ष बोले- कार्रवाई होगी

    Updated: Mon, 11 May 2026 02:52 PM (IST)

    नवादा के रजौली अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति में सफाईकर्मी और सुरक्षा गार्ड मरीजों का इलाज करते पाए गए। ...और पढ़ें

    रजौली अनुमंडल अस्पताल

    रजौली अनुमंडल अस्पताल

    HighLights

    1. रजौली अस्पताल में सफाईकर्मी, गार्ड कर रहे मरीजों का इलाज।

    2. सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के इलाज का आरोप।

    3. अस्पताल उपाध्यक्ष ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन।

    संवाद सूत्र, नवादा। रजौली अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भोला बीघा निवासी राहुल कुमार सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। 

    आरोप है कि उस समय अस्पताल के ओपीडी रूम में डॉक्टरों की जगह सफाई कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड मरीज का इलाज करते नजर आए। घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

    मामले की जांच कराने की बात कही 

    मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल उपाध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार ने कहा कि अस्पताल में सफाई कर्मी और गार्ड का काम केवल अपनी निर्धारित जिम्मेदारी तक सीमित है। उन्हें किसी भी हालत में मरीजों का इलाज करने का अधिकार नहीं है। 

    उन्होंने बताया कि कई बार बिना पूछे और अपने मन से कुछ कर्मी ऐसे कार्य करने लगते हैं, जो पूरी तरह गलत है।

    डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले सफाई कर्मी एवं गार्ड पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।