Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा को मोदी सरकार की सौगात: केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी मिली, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

    नवादा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी मिल गई है, जो शैक्षिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा। सांसद विवेक ठाकुर के प्रयासों से यह वर्षों पुरानी मांग पू ...और पढ़ें

    राजकीय कन्हाई इंटर विद्यालय। फोटो जागरण

    राजकीय कन्हाई इंटर विद्यालय। फोटो जागरण

    HighLights

    1. नवादा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मिली मंजूरी।

    2. शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं होंगी शुरू।

    3. सांसद विवेक ठाकुर के प्रयासों से सपना साकार।

    संवाद सहयोगी, नवादा। जिलेवासियों के लिए सप्ताह भर में दूसरी खुशखबरी है। नवादा-पावापुरी नई ब्राड गेज रेललाईन के भूमि अधिग्रहण के साथ अब केन्द्रीय विद्यालय खुलने का अवसर भी नवादा को प्राप्त हो गया है।

    भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्थान केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रशासनिक अपर आयुक्त दीपेश गहलोत ने मंगलवार को आदेश जारी किया।

    इसमें बताया गया कि केन्द्रीय विद्यालय, नवादा के लिए प्रायोजक प्राधिकरण ने भूमि का हस्तांतरण केन्द्रीय विद्यालय के पक्ष में कर दिया है।

    केन्द्रीय विद्यालय संचालन को लेकर उपयुक्त अस्थायी भवन भी उपलब्ध है। ऐसे में शैक्षिक सत्र 2026-27 में केन्द्रीय विद्यालय प्रारंभ करने के लिए संस्वीकृति प्रदान की जाती है।

    कन्हाई नगर के राजकीय कन्हाई इंटर विद्यालय में केन्द्रीय विद्यालय नवादा का संचालन होगा। आदेश के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा एक से पांचवी तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) में नामांकन लिया जाएगा। इसके बाद साध्यता एवं अनुमोदन के बाद कक्षाओं में वृद्धि की जाएगी।

    वर्षों से केन्द्रीय विद्यालय रहा है सपना, अब साकार होने की अंतिम दहलीज पर पहुंचा

    नवादा में केन्द्रीय विद्यालय की औपचारिक शुरुआत हो, जिलेवासियों का वर्षों से यह सपना रहा है। कई जनप्रतिनिधि आएं और चले गएं। लेकिन वर्तमान सांसद विवेक ठाकुर के प्रतिनिधित्व काल में इस विद्यालय के प्रारंभ होने का कार्य अब अंतिम दहलीज पर पहुंच गया है।

    केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रशासनिक अपर आयुक्त ने कार्यालय आदेश में यह भी बताया है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने छह अगस्त 2018 को कार्यालय आदेश जारी करके नागरिक व रक्षा क्षेत्र के 13 नए केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने को लेकर भारत सरकार का अनुमोदन इस शर्त पर भेजा गया था कि संबन्धित प्रायोजक प्राधिकरण द्वारा नए केन्द्रीय विद्यालय खोलने से पहले उस विद्यालय के लिए चिन्हित भूमि का हस्तांतरण एवं उपयुक्त अस्थायी भवन को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के आधिपत्य में कर दिया जाएं।

    2018 में अस्थायी भवन उपलब्ध करा दिया गया था, लेकिन चिन्हित भूमि का हस्तांतरण नहीं हो सका था। नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने इस दिशा में विशेष प्रयास किया।

    प्रधानमंत्री के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का जताया आभार

    नवादा लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि जिलेवासियों की वर्षों से लंबित केंद्रीय विद्यालय की मांग अब पूरी हो गई है। सतत प्रयासों एवं केंद्र तथा राज्य सरकार के सकारात्मक सहयोग से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने केंद्रीय विद्यालय, नवादा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पठन-पाठन प्रारंभ करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

    खबरें और भी

    नवादा के लिए यह ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। सांसद ने इस बहुप्रतीक्षित उपहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति आभार प्रकट किया।

    सांसद ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति मिली।

    यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, सोलर प्लांट से लेकर बेली ब्रिज और केंद्रीय विद्यालय तक पर मुहर