Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा में खनिज परिवहन से प्रभावित सड़कों का होगा कायाकल्प, अब पथ निर्माण विभाग संभालेगा मेंटिनेंस का जिम्मा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:32 PM (GMT+05:30)

    भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त नवादा की ग्रामीण सड़कें अब पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित होंगी। बिहार सरकार के निर्देश पर यह कदम खनिज परिवहन को सुगम बनाने ...और पढ़ें

    खनिज परिवहन। फोटो जागरण

    खनिज परिवहन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. ग्रामीण सड़कें भारी खनिज वाहनों से क्षतिग्रस्त, अब होंगी दुरुस्त।

    2. बिहार सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण को सौंपा।

    3. नवादा जिले की आठ सड़कें हस्तांतरण के लिए प्रस्तावित की गईं।

    जागरण टीम, नवादा/अकबरपुर/गोविन्दुपुर। भारी वाहनों के लगातार परिचालन से क्षतिग्रस्त हो रही ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों का कायाकल्प होगा। इन सड़कों का पुनर्निर्माण और देखरेख अब पथ निर्माण विभाग की जिम्मेवारी होगी।

    जिलेभर में करीब 27 किमी लंबाई की ग्रामीण कार्य विभाग की सड़के बालू एवं पत्थर जैसे खनिजों के लगातार परिवहन होने से क्षतिग्रस्त हो जा रही थी। इन सड़कों पर वाहनों का चलना दुश्वार हो गया था। ग्रामीण आबादी परेशान थी।

    फिलहाल, बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग ने चार जून को पत्रांक संख्या 3593 जारी करके खनिज परिवहन वाले सड़कों को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है।

    बता दें कि जिले में कई ऐसी सड़कें हैं, जिनसे होकर बालू एवं पत्थर खनन पट्टों से खनिजों का परिवहन होता है, मुख्यतः ट्रक, हाईवा एवं ट्रेलर जैसे भारी वाहनों द्वारा सड़क मार्ग से इन खनिजों का परिवहन किया जाता है।

    ऐसे भारी वाहनों के लगातार परिचालन से ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इन सड़कों पर यात्री वाहनों का चलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ी हुई है। ऐसे में इन सड़कों का पुनर्निर्माण और देखरेख अब पथ निर्माण विभाग की जिम्मेवारी होगी।

    जिला प्रशासन ने आठ मार्गों को हस्तांरित करने का दिया प्रस्ताव

    बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग ने निर्देश देकर स्पष्ट किया है कि बालू एवं पत्थर जैसे खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकारी राजस्व प्राप्ति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    खबरें और भी

    खनिजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि जिन ग्रामीण सड़कों से भारी खनिज वाहनों का नियमित परिचालन हो रहा है, उन्हें सुदृढ़ एवं परिवहन योग्य बनाया जाए।

    इसी उद्देश्य से ऐसे मार्गों को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) में स्थानांतरित किए जाने को लेकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। नवादा जिला प्रशासन ने जिले की आठ ऐसी सड़कों के हस्तांतरण करने को अनुशंसा भी भेज दी गई है।

    सरकार के इस निर्णय से इन ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों के सुदृढ़ीकरण, नियमित अनुरक्षण एवं बेहतर रखरखाव के साथ-साथ खनिज परिवहन को सुगम बनाने तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

    पथ निर्माण विभाग को हस्तांरित की जाने वाली ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कें

    ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, नवादा

    • हिसुआ- तिलैया ब्रिज-डुमरी रोड से सिंघौली पथ- 3 किमी
    • नवादा- एनएच-20 (पूर्व में एनएच-31) से स्टील नगर (भदोखरा पंचायत) –5.6 किमी
    • गोविंदपुर- खखंदुआ से अवनैया पथ – 3.10 किमी

    ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, रजौली

    • अकबरपुर- डेढ़गांव से माने बिगहा पथ –1.169 किमी
    • अकबरपुर- बरेव–गोविंदपुर रोड से पिपरा पथ – 9.754 किमी, प्रभावित पांच किमी
    • अकबरपुर- अकबरपुर रोड से गाजीपुर पथ–1.00 किमी, प्रभावित 0.8 किमी
    • अकबरपुर- गोगन से चपरेहट पथ (एमआर-3054) –2.430 किमी
    • रोह प्रखंड- रोह भट्टा–सिउर रोड से कुंज-कुजैला पथ –6.627 किमी