विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nawada News: एक ही घर से मिली शिक्षिका समेत तीन महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Published: Thu, 20 Jun 2024 02:10 PM (IST)

Nawada News नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के मंझिला पंचायत अंतर्गत भलुआही बाजार में एक ही परिवार में शिक्षिका ...और पढ़ें

नवादा में एक घर से तीन महिला की लाश मिली (जागरण)
नवादा में एक घर से तीन महिला की लाश मिली (जागरण)

HighLights

  1. नवादा में एक ही घर में शिक्षिका समेत 3 महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
  2. तीन महिला की संदेहास्पद मौत की सूचना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

 संवाद सूत्र,कौआकोल(नवादा)। Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के मंझिला पंचायत अंतर्गत भलुआही बाजार में एक ही परिवार में शिक्षिका समेत तीन महिला की संदेहास्पद मौत की सूचना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। गुरुवार की सुबह टोला मोहल्ला के लोगों को मृतक के घर से जब बदबू आने लगी और किसी अनहोनी की आशंका हुई तो लोग घर के पास जुट गए।

इसके बाद यह पता चला कि घर के अंदर तीन महिलाओं की लाश पड़ी हुई है। मृतकों में अमना खातून उम्र 80 वर्ष, मंजू खातून उम्र 55 वर्ष, शबाना खातून 50 वर्ष बताया गया है। शबाना खातून शिक्षिका हैं। इस बात की जानकारी ग्रामीण दे रहे हैं।

बुजुर्ग आमना खातून अन्य दो की मां हैं, ऐसा ग्रामीण बता रहे हैं। बहरहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौत के मूल कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें

Giriraj Singh: 'मैं 2014 से झेल रहा हूं...', गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान; सियासत हुई तेज

Tejashwi Yadav: 'इतना लंबा-लंबा फेंका कि खुद बाउंड्री के बाहर...', तेजस्वी पर BJP नेता के बयान से बवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।