नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सस्ते लोन के झांसे में ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सस्ते लोन का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ₹25,75 ...और पढ़ें

सस्ते लोन के झांसे में ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
HighLights
नवादा पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार।
सस्ते लोन का झांसा देकर करते थे लोगों से ठगी।
25 हजार नकद, 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
जागरण संवाददाता, नवादा। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना की विशेष टीम ने सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 25 हजार 750 रुपये नकद, 09 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 06/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की अनुसार गठित एसआईटी टीम ने 09 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरविगहा गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
सस्ते ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी धनी फाइनेंस कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक से सस्ते ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेज सत्यापन और अन्य बहानों से पीड़ितों से पैसे ऐंठ लेते थे। ठगी की रकम ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यमों से वसूली जाती थी।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जिला नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी धनंजय प्रसाद के पुत्र मयंक कुमार तथा नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरविगहा निवासी मनोज प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है।
खबरें और भी
इस कार्रवाई में साइबर थाना नवादा के पुअनि मनोहर कुमार महतो, सिपाही अविनाश कुमार, बालमुकुंद कुमार, चालक सिपाही विवेक कुमार एवं स्वाट टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है, कि किसी भी अनजान काल या लोन आफर के झांसे में न आएं और साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।