Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा में भीषण सड़क हादसा: खड़े हाईवा से टकराई कार, एक की मौत, 5 गंभीर; समय पर नहीं हुआ इलाज

    Updated: Wed, 06 May 2026 10:44 AM (IST)

    रजौली टोल प्लाजा के पास NH-20 पर देर रात कार और हाईवा की भीषण टक्कर में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत अस्पताल की लापरवाही के कारण ...और पढ़ें

    अस्‍पताल में चल रहा घायल का इलाज।

    अस्‍पताल में चल रहा घायल का इलाज।

    HighLights

    1. रजौली में कार-हाईवा की भीषण टक्कर

    2. अस्पताल में इलाज के अभाव में मौत

    3. स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    संवाद सूत्र, रजौली (नवादा)। एनएच-20 पर रजौली टोल प्लाजा के समीप बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे भीषण सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    रजरप्‍पा से पूजा कर लौट रहे थे सभी 

    सभी घायल झारखंड के रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे और नालंदा जिले के बीरनामा गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

    लेकिन अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काफी देर तक अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही नर्सिंग स्टाफ। घायल मरीज इलाज के इंतजार में तड़पते रहे।

    स्‍वजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन, दवा और जरूरी सुविधाओं का अभाव था। काफी देर बाद डॉक्टर पहुंचे, लेकिन तब तक एक घायल की हालत बिगड़ चुकी थी और उसकी मौत हो गई।

    अस्‍पताल की लापरवाही पर हंगामा 

    वहीं अन्य पांच घायलों को गंभीर स्थिति में पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ।

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि समय पर इलाज मिलता तो एक व्यक्ति की जान बच सकती थी।