यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लालू की RJD को छोड़िये, BJP ने नीतीश की JDU में ही लगा दी सेंध; इस जिले में चला 'पलटी' मारने का 'खेल'
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के आवास पर राजद व जदयू के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बुधवार को भ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नवादा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सियासी पारा हाई है। नेताओं के इधर से उधर जाने का सिलसिला भी जारी है। नेताओं के साथ अब कार्यकर्ता भी इधर-उधर होने लगे हैं। बीजेपी ने राजद के साथ-साथ अब जदयू में भी सेंध लगा दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के आवास पर राजद व जदयू के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बुधवार को भाजपा का 'कमल' थाम लिया।
बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अंग-वस्त्र व बुके आदि देकर सदस्यता ग्रहण कराया गया। इस दौरान रजौली के तरुण राजवंशी व संजय रविदास एवं गोविंदपुर के विधान यादव समेत दर्जनों राजद व जदयू के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य। फोटो- जागरण
साथ ही विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के साथ भाजपा में सम्पूर्ण जीवन रहने का संकल्प लिया।
'भाजपा में जात-पात की राजनीति नहीं होती'
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में जात-पात की राजनीति नहीं होती है। यहां सभी कार्यकर्ता एक समान हैं और सभी समाज के लोगों को सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत बनाने के लिए रात-दिन लगे हैं। हमसभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ लगकर उनके हाथों को मजबूत करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि नवादा लोकसभा से अपने प्रत्याशी को अपार मत से जिताने का काम करना है। मौके पर जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सेवक, गरीबन महतो, राहुल चंद्रवंशी, अजय वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।