यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nawada Road Accident: सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन लोगों की मौके पर मौत; नीलगाय ने बिगाड़ा संतुलन
Nawada Crime News नवादा जिले के रजौली-सिरदला-गया मार्ग एनएच-70 पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। संतुलन खोने के बाद एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक पे ...और पढ़ें

HighLights
- नवादा जिले के रजौली-सिरदला-गया मार्ग एनएच-70 पर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो
- स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, नवादा। नवादा जिले के रजौली-सिरदला-गया मार्ग एनएच-70 पर बुधवार बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। संतुलन खोने के बाद एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सभी लोग रजौली से लौट रहे थे । दो युवक खनवां के और एक नरौली गांव के हैं।
एनएच- 70 पर हुई इस दुर्घटना में खनवां गांव के विवेक कुमार(23साल), रौशन कुमार(25 साल) और सिरदला थाना के नरौली गांव के चंदन कुमार(28 साल) की मौके पर मौत हो गई।
स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे। इस हादसे में गोपाल कुमार, खनवां गांव व प्रिन्स उर्फ राहुल खनवां गांव जख्मी हो गए। प्रिन्स ही गाड़ी चला रहा था।
छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग
रजौली में कहीं छठी निमंत्रण कार्यक्रम के बाद अपने गांव खनवां लौट रहे थे। दो वाहन से 10 लोग गए थे। जिसमें एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दूसरे वाहन में सवार मुरारी सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी थोड़ी आगे निकल गयी थी।
.jpg)
नीलगाय ने बिगाड़ा संतुलन
हादसे का मुख्य कारण सड़क पर एक नीलगाय का आना बताया जा रहा है। जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर बगल के पेड़ से टकरा गई। घायलों को रजौली अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।
इस बीच हिसुआ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक नीतू देवी सदर अस्पताल, नवादा पहुंचकर हादसे की जानकारी ले रही हैं। वहीं मृतक के स्वजनों को ढांढस बंधाने में जुट गई हैं। खनवां गांव हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में आता है। नरहट प्रखंड का खनवां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह की जन्मस्थली है।
