यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nawada News: आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
काशीचक थाना क्षेत्र के लीलाबिगहा गांव में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से ...और पढ़ें

HighLights
- आरोपितो को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
- कई पुलिसकर्मी घायल, दो आरोपित गिरफ्तार
संसू, काशीचक (नवादा)। काशीचक थानाक्षेत्र के लीलाबिगहा गांव में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में छापामारी दल में शामिल कई पुलिसकर्मी आंशिक रूप से चोटिल हो गए। घटना बाद पुलिस ने मौके से संजय यादव पिता जगदीश यादव तथा भुनेश्वर यादव पिता स्वर्गीय लोरीक यादव (दोनों ग्राम लीलाबिगहा) को गिरफ्तार कर लिया है।
रात 9 बजे छापामारी करने पहुंची पुलिस
इस बाबत थानाध्यक्ष वसंत कुमार राय ने बताया कि रात के करीब नौ बजे आरोपितों को गिरफ्तार करने लीलाबीघा गांव गई पुलिस टीम पर आसामजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
उक्त मामले में कांड संख्या 78/25 दर्ज किया गया है, जिसमें 22 नामजद व 25 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया। मौके से हिरासत में लिए गए दो आरोपितो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
15 अप्रैल को हुई मुठभेड़ से जुड़ा है मामला
बता दें कि विगत 15 अप्रैल को थानाक्षेत्र के लीलाबिगहा गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर भीषण मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दर्जनों राउंड गोलियां चली थी। गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था, जिसमें कई लोग हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे।
जमीन विवाद में हुआ दो पक्षों में विवाद
बताया जा रहा था कि यह मामला दो पक्षों के आपसी जमीन विवाद से जुड़ा था। इस मामले में अबतक तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है । बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी करने जा रही पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
प्रदेश में ये कोई पहली बार नहीं है, जब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पर हमला हुआ हो। इससे पहले भी पुलिस पर कई बार हमला किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें
Bihar News: महात्मा गांधी सेतु पर अनियंत्रित कार ने महुआ MLA के वाहन में मारी टक्कर, इलाज जारी