Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची-भागलपुर के बीच चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, नवादा-सुल्तानगंज के रास्ते श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:50 AM (IST)

    पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल द्वारा रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ...और पढ़ें

    नवादा स्टेशन। (जागरण)

    नवादा स्टेशन। (जागरण)

    HighLights

    1. रांची-भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी स्पेशल ट्रेनें।

    2. कांवरियों को सुल्तानगंज पहुंचने में मिलेगी विशेष सुविधा।

    3. नवादा, शेखपुरा, किउल होते हुए भागलपुर तक जाएंगी।

    जागरण संवाददाता, नवादा। पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल की ओर से रांची से भागलपुर और भागलपुर से रांची के लिए केजी रेलखंड पर दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

    जो नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, किउल होते सुल्तानगंज के रास्ते भागलपुर जंक्शन तक परिचालित होगी। श्रावण मास में सुल्तानगंज से गंगा जल भरकर देवघर पैदल यात्रा करने वाले कांवरिया भक्तों को सुविधा मिलेगी।

    नवादा स्टेशन से कांवरिया इस ट्रेन से सुल्तानगंज तक आसानी से पहुंच सकेंगे। ट्रेन परिचालन को लेकर दानापुर मंडल जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा समय सारणी भी जारी कर दिया गया है।

    गाड़ी सं. 08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) (बोकारो-गोमो-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुलतानगंज के रास्ते): - गाड़ी सं. 08690 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 09 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को रांची से 17.40 बजे चलकर अगले दिन 1:08 बजे तिलैया, 1:28 बजे दोपहर नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 05.25 बजे सुल्तानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

    वापसी में, गाड़ी सं. 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को भागलपुर से 09.10 सुबह बजे चलकर 09.35 बजे सुलतानगंज, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा, 13.30 बजे तिलैया स्टेशन के रास्ते अगले दिन 22.20 बजे रांची पहुंचेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी सं. 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) (बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुलतानगंज के रास्ते) परिचालित होगी।

    गाड़ी सं. 08646 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 11 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रांची से 17.30 बजे चलकर अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा होते 05.25 बजे सुल्तानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

    वापसी में, गाड़ी सं. 08645 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 28 जुलाई से 12 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को भागलपुर से 09.10 बजे खुलकर 09.35 बजे सुलतानगंज होते 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा, 13.30 बजे तिलैया समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.40 बजे रांची पहुंचेगी ।

    खबरें और भी