नवादा में गैस किल्लत से जंगल कटाई में तेजी: महिलाएं लकड़ी बेचकर कर रहीं गुजारा, वन विभाग छापेमारी में जुटा
नवादा के सिरदला क्षेत्र में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की कमी के कारण जंगलों की कटाई तेजी से बढ़ी है। ग्रामीण महिलाएं ईंधन और आजीविका के लिए ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सिरदला(नवादा)। इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जंगलो में हरे पेड़ो व झाड़ियों कि कटाई तेज हो गई है। ऐसा तब ज्यादा होने लगी जब रसोई गैस कि मूल्य में इजाफा के साथ साथ गैस सलेंडर कि किल्लत होने लगी है।
वैसे गैस वितरक का दावा है कि क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी गैस उपभोक्ताओं को गैस कि कमी नही होने दिया जायगा। बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र कि महिलाएं दिनों भर जंगल में जाकर लकड़ी को काटकर बोझा बनाकर उसे ढोकर घर लाती है और फिर उसे सप्ताहिक बाजार में लेकर बेच कर उससे प्राप्त पैसे से अपने घरों की जरूरतों को पूरा करती है।
इन गांवों के पास जंग बना वीरान
यह हाल सर्वाधिक हेमजा भारत, बंगलापर, शेरपुर, शाहपुर, चैली, चपरी, रजोंध, मँझौली, नवाडीह, जमुनिया, प्रणादावर, बलुआ तरी, कोसम्हातरी, मधी क्लोंडी, लबनी, पड़रिया, रामरायचक, कारीगीधी, मोहनरिया बकड़झौली, एकम्बा, चौकिया,सिमरा तांड, कर्मातांड, पोखरिया कोल आदि गांव कि सर्वाधिक महिलाएं पास के जंगल में लगे पेड़ो कि बृहद पैमाने कटाई कर जंगल को वीरान सूनसान और मैदान जैसा बना दिया है।
वन विभाग के अधिकारी लगातार कर रहे छापेमारी
अब पहाड़ के उस पार भी अब जाकर घने जंगलो को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय वन विभाग के अधिकारी जंगल कि कटाई रोकने को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन सिरदला विभाग कार्यालय में कर्मी के घोर आभाव एवं दूर दूर में फैसे विभिन्न जंगल में एक साथ वन कर्मी नही पहुंचपाते हैं। जिसके कारण जंगलो कि अंधाधुन कटाई कर ग्रामीण महिला अपने आर्थिक सहयोग में जुटी है।
खबरें और भी
सिरदला वन पाल पदाधिकारी ने बताया कि जंगल कटाई को रोकने के लिये लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वन कटाई करते महिलाओ से टाँगी भी जप्त कर उन्हें चेतावनी दी जा रही है। पर्याप्त संसाधन नही रहने पर वन विभाग लगातार रोकने कि कोशिश कर रही है।