Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के लाल ने इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत ने दिलाया 'गोल्ड', नवादा के तौसीफ बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 03:39 PM (IST)

    नवादा के तौसीफ रसूल ने बांग्लादेश में आयोजित अंडर-20 जूनियर आईएचएफ ट्रॉफी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ...और पढ़ें

    नवादा के तौसीफ बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    नवादा के तौसीफ बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    HighLights

    1. तौसीफ रसूल ने अंडर-20 जूनियर आईएचएफ ट्रॉफी में भारत को स्वर्ण दिलाया।

    2. वह बांग्लादेश में आयोजित चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

    3. बिहार के नवादा से हैं तौसीफ, खेल मंत्री ने दी बधाई।

    संवाद सहयोगी, नवादा। नवादा के खिलाड़ी तौसीफ रसूल ने बांग्लादेश में बुलंदी का झंडा गाड़ दिया है। हैंडबॉल के अंडर-20 जूनियर आईएचएफ ट्रॉफी में भारत ने बांग्लादेश को फाइनल में 48-27 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जिसमें नवादा के लाल तौसीफ रसूल को बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया है। 

    भारतीय टीम में बिहार से दो खिलाड़ी थे। नवादा नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी दरगाह निवासी तौसीफ रसूल और बेगूसराय से शिवा ने इस अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में भारत की ओर से प्रदर्शन किया। 

    भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच

    कई देशों की प्रतियोगिता के अंतिम चरण फाइनल मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीम आपस में भिड़ी थी, जो भारतीय खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन के सामने एकतरफा साबित हुआ और भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 

    नवादा के लाल तौसीफ रसूल ने अपने प्रदर्शन के बल पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता है। जिसके बाद नवादा के हैंडबाल संघ में जबरदस्त उत्साह है।

    बचपन से ही हैंडबाल के प्रति तौसीफ को लगी थी लगन, कड़ी मेहनत का मिला परिणाम

    बड़ी दरगाह निवासी तौसीफ रसूल को बचपन से ही हैंडबाल खेलने की लगन लगी थी। जिला हैंडबॉल संघ के अधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि तौसीफ ने हरिश्चंद्र स्टेडियम में हैंडबॉल खेलने की शुरुआत की थी। 

    यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके वह बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के खेल अकादमी में प्रशिक्षण लिया। फिर भारतीय खेल प्राधिकरण गांधीनगर गुजरात में चयनित हुआ और कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण पाया। 

    खेल मंत्री ने दी बधाई

    उनकी इस उपलब्धि पर बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने तौसीफ रसूल को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने भी तौसीफ रसूल को बधाई दी। 

    खबरें और भी

    नवादा की विधायक विभा देवी, एमएलसी अशोक यादव, गोविंदपुर की विधायक विनीता मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, मॉडर्न एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. अनुज कुमार, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आरपी साहू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुलशन कुमार बधाई दी।

    इसके अलावा लक्की, एनआईएस कोच संजीव कुमार, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी, कनक कुमार, श्याम सुंदर कुमार, अमन कुमार, सुमन कुमार, कुंदन कुमार, पूजा कुमारी, सपना कुमारी, लालू शंकर कुमार एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    यह भी पढ़ें- बिना दहेज होती शादी.. बिहार के 150 गांव निभा रहे परंपरा, फिजूल खर्च और दिखावा भी नहीं करते लोग