विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upendra Kushwaha: उपेन्द्र कुशवाहा ने बढ़ाई PK और तेजस्वी की टेंशन! विधानसभा चुनाव से पहले RLM ने सेट किया बड़ा टारगेट

Published: Tue, 10 Sep 2024 11:39 AM (GMT+05:30)

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से ही तमाम नेता लोगों के बीच जा रहे ...और पढ़ें

उपेन्द्र कुशवाहा ने बढ़ाई सियासी टेंशन। फाइल फोटो
उपेन्द्र कुशवाहा ने बढ़ाई सियासी टेंशन। फाइल फोटो

HighLights

  1. राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
  2. 10 अक्टूबर तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश

जागगरण संवाददाता, नवादा। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दिग्गज नेता तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।

वहीं, चुनाव विश्लेषक और जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी लगातार शहर से लेकर गांव-गांव तक लोगों को अपनी बात पहुंचा रहे हैं। उन्होंने भी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कैंडिडेट उतारने का मन बना लिया है।

इस बीच, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिससे भाजपा को फायदा और तेजस्वी यादव व प्रशांत किशोर को नुकसान पहुंच सकता है।      

दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की बैठक नवादा नगर के कोनिया पर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह नवादा प्रभारी जितेंद्र नाथ पटेल, प्रदेश नेता सुबोध कुमार पंडित, संजय मेहता सहित कई प्रदेश एवं जिला के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस बीच 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पार्टी के जिला एवं प्रखंड स्तर के नेताओं को इसकी जिम्मेवारी दी गई।

बैठक में नेताओं को दी गई ये जिम्मेदारी

बैठक में कहा गया कि 10 अक्टूबर तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, प्रदेश सचिव उमाशंकर प्रसाद, प्रदेश नेता अनिल सिंह सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर 50 हजार नए सदस्य बनाने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि पंचायत एवं बूथ स्तर तक जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।

पार्टी के नेताओं ने यह साफ किया कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी एनडीए के साथ मजबूती से मिलकर लड़ेगी। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बननी तय है। बैठक में लक्ष्मण प्रसाद, मनोज प्रसाद, राजकुमार शर्मा, अशोक मंडल, अजीत मेहता, आनंद सम्राट कुशवाहा, सुधीर प्रसाद सहित अन्य शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-

सांसद बनते ही Upendra Kushwaha ने खोल दिए अपने पत्ते, Nitish Kumar और PM Modi का नाम लेकर कह दी बड़ी बात

नेशनल कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस के गठजोड़ को लेकर चढ़ा सियासी पारा, अब उपेन्द्र कुशवाहा ने सवाल पूछकर बोला करारा हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।