Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9 महीने पहले खत्म हुआ बिहार विधानसभा चुनावा, नवादा में गाड़ी मालिकों को आज तक नहीं मिला भाड़ा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:15 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव के नौ माह बाद भी नवादा में चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहित निजी वाहनों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे वाहन मालिकों में नाराजगी है और वे आ ...और पढ़ें

    परेशान वाहन मालिक ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    परेशान वाहन मालिक ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. चुनाव ड्यूटी के वाहनों का भुगतान लंबित।

    2. वाहन मालिकों को 9 माह से नहीं मिला किराया।

    3. नवादा प्रशासन से शीघ्र भुगतान की मांग।

    संवाद सूत्र, अकबरपुर (नवादा)। बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हुए करीब नौ माह बीत जाने के बावजूद चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहित किए गए निजी वाहनों का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इससे वाहन मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 

    उनका कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ियां उपलब्ध कराईं, लेकिन चुनाव खत्म होने के कई महीने बाद भी किराया एवं अन्य देय राशि का भुगतान नहीं किया गया।

    आज तक राशि उनके खाते में नहीं पहुंची

    वाहन मालिक उदय यादव, मो. मोनम और पप्पू सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रशासन के अनुरोध पर उन्होंने अपनी निजी गाड़ियां चुनाव कार्य में लगाई थीं। उस समय आश्वासन दिया गया था कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित दर के अनुसार भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है।

    वाहन मालिकों का कहना है कि गाड़ियों की बैंक किस्त, बीमा, टैक्स, फिटनेस और रखरखाव का खर्च लगातार उठाना पड़ रहा है। वहीं चुनाव ड्यूटी के कारण उन्हें अपने निजी एवं व्यावसायिक कार्य भी प्रभावित करने पड़े थे। भुगतान लंबित रहने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।

    प्रशासन सार्वजनिक करे जानकारी 

    उन्होंने बताया कि कई बार बीडीओ से भुगतान की स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि यदि किसी दस्तावेज या प्रक्रिया के कारण भुगतान रुका है तो प्रशासन इसकी जानकारी सार्वजनिक करे, ताकि आवश्यक कागजात उपलब्ध कराकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।

    खबरें और भी

    वाहन मालिकों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है।

    क्या कहते हैं पदाधिकारी

    प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राधा रमण मुरारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहित वाहनों के भुगतान की प्रक्रिया जिला स्तर से की जाती है। भुगतान से संबंधित कार्रवाई वहीं से की जाएगी।