Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार के 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; अब संसद भवन में उठाएंगे राज्य की आवाज

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 12:03 PM (IST)

    Bihar News बिहार के 3 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ये तीनों लोकसभा चुनाव में अपनी सीट जीतकर सांसद बन गए हैं। तीनों अब लोकसभा में सांसद की शपथ लेंगे ...और पढ़ें

    बिहार के 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा (जागरण)
    बिहार के 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा (जागरण)

    HighLights

    1. जीतन राम मांझी, सुदामा प्रसाद और सुधाकर सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा दिया है।
    2. तीन विधायकों ने अपनी सीटों से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: बिहार से तीन विधायकों ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। त्यागपत्र देने वालों में जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) इमामगंज से विधायक थे और वे अब गया कि सांसद के साथ मंत्री भी हैं।

    इनके अलावा रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद हो चुके हैं। जबकि सुदामा प्रसाद तरारी से विधायक थे और अब आरा से सांसद चुने गए हैं। इन तीनों ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।

    बिहार विधान परिषद के सभापति ने दिया इस्तीफा

    बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। वे 25 अगस्त, 2022 को बिहार विधान परिषद के सभापति चुने गए थे। इससे पूर्व तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 2002 में निर्दलीय एवं 2008 में जदयू से बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 2008 में बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रहे।

    2014 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय सदस्य के रूप में तथा 2020 में जदयू से तिरहुत स्नातक क्षेत्र से बिहार विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए थे। अब सीतामढ़ी से लोकसभा चुनाव में विजयी होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने का निर्णय किया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'बिहार में यादव समाज को...', तेजस्वी यादव के बयान से सियासी भूचाल; अब क्या करेगी BJP और जेडीयू?

    Pappu Yadav: नायक के अनिल कपूर के एक्शन में पप्पू यादव, तुरंत दे दिया ये ऑर्डर; जमकर होने लगी तारीफ