Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BSSC SCAM : पेपर लीक के पहले लीक था आंसर, रडार पर 40 कोचिंग संस्‍थान

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 14 Feb 2017 11:17 PM (IST)

    बीएसएससी पेपर लीक मामले में एसअाइटी जांच बढ़ती जा रही है। पुलिस के रडार पर अब 40 कोचिंग संस्‍थान और आधा दर्जन परीक्षा केंद्र हैं। ...और पढ़ें

    BSSC SCAM : पेपर लीक के पहले लीक था आंसर, रडार पर 40 कोचिंग संस्‍थान
    BSSC SCAM : पेपर लीक के पहले लीक था आंसर, रडार पर 40 कोचिंग संस्‍थान

    पटना [जेएनएन]। बीएसएससी इंटरस्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र वायरल होने के पहले ही चारों चरण की 'आंसर-की' मास्टरमाइंड के हाथ लग चुकी थी। पांच फरवरी को होने वाली परीक्षा से पहले जारी हुई दो आंसर-की एसआइटी के हाथ लगी हैं। दोनों में अलग-अलग लोगों की हैंडराइटिंग है।

    जांच एजेंसी के रडार पर बीएसएससी अध्यक्ष के ऑपरेटर सहित राजधानी के 40 कोचिंग और आधा दर्जन परीक्षा केंद्र हैं। कोचिंग के अभ्यर्थियों को सेट करने वाले सेटरों की तलाश में एसआइटी कई जिलों में छापेमारी कर रही है।
    एक घंटा पहले ही मिलान
    एसआइटी के एक अधिकारी की मानें तो यह स्पष्ट है कि परीक्षा केंद्र को पहले से गिरोह ने सेट कर रखा था। गैंग के सरगना को भी नहीं पता था कि जो 'आंसर-की' उसके हाथ में है वह किस चरण की है। केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के करीब एक-दो घंटे पहले प्रश्नपत्र की फोटो मोबाइल से खींचकर इसे आउट किया गया। फिर 'आंसर-की' से मिलान हुआ।

    एसआइटी के बड़े अधिकारी की मानें तो आंसर-की कैसे आउट हुई इसकी सही सूचना अभी नहीं है। आयोग के ऑपरेटर सहित उन सभी कर्मियों की भूमिका संदेह के घेरे में है, जिनके पास परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी होती थी। एसआइटी साइबर सेल की मदद ले रही है। कई नंबरों के जरिए सरगना तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें: DM की वाइफ बताती है यह हाई प्रोफाइल महिला, CM तक को किया फोन

    कैसे तैयार होते प्रश्न पत्र और आंसर-की
    एसआइटी प्रभारी एसएसपी मनु महाराज की मानें तो बीएसएससी अध्यक्ष को कई सवाल के जवाब के लिए पत्र भेजा गया है। जवाब मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रिंटिंग मशीन कहां है और किसे टेंडर दिया गया? एसआइटी के एक अधिकारी की मानें तो अनुसंधान से यह पता चला है कि 20-20 प्रश्नों का सेट तैयार किया जाता है। फिर सभी प्रश्न को सेट किया जाता है। इसके बाद मास्टर कॉपी तैयार होती है।

    खबरें और भी

    प्रश्नपत्र के साथ ही आंसर-की भी तैयार की जाती है। अधिकारी के अनुसार आंसर-की अगर लीक हुई तो कहीं न कहीं इस चैनल की बड़ी भूमिका है। यह संदेह के घेरे में है।
    एक और सेंटर से आउट हुआ प्रश्नपत्र
    एसआइटी की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि राजीव नगर एवीएन स्कूल की तरह एक और सेंटर है जहां से प्रश्नपत्र आउट हुआ था। 5 फरवरी को वायरल हुईं हाथ से लिखी दो आंसर-की एसआइटी को इस दिशा में संकेत दे रहे हैं। एसआइटी को दूसरे सेंटर से जुड़े कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। इसकी गुपचुप जांच चल रही है। दोनों सेंटर के संपर्क में 40 से अधिक कोचिंग सेंटर थे। एसआइटी इन्हीं कोचिंग सेंटर के अभ्यर्थियों को सेट करने वाले सेटरों की तलाश में 12 जिलों में छापेमारी कर रही है।
    बोले एसएसपी

    एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि आंसर-की कैसे गिरोह के हाथ आई इसकी जांच की जा रही है। 40 से अधिक कोचिंग संस्थान रडार पर हैं। 12 से अधिक जिलों में बैठे सेटरों की तलाश में एसआइटी छापेमारी कर रही है। बीएसएससी दफ्तर के कई लोगों से पूछताछ की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष से पत्र के माध्यम से कुछ सवालों का जवाब मांगा गया है।

    यह भी पढ़ें: RJD MLA के मोबाइल से महिला को धमकी, अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल