Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में मानसून की पहली बारिश का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्ची सहित 5 लोगों की मौत

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 09:05 AM (IST)

    मानसून की बारिश अपने साथ वज्रपात का कहर भी साथ ले आई है। गुरुवार को पटना सहित करीब आधे बिहार में मानसून की पहली भारी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के स ...और पढ़ें

    बिहार में मानसून की पहली बारिश में वज्रपात से पांच की मौत। (सांकेतिक फोटो)
    बिहार में मानसून की पहली बारिश में वज्रपात से पांच की मौत। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. बिहार में मानसून की पहली बारिश में आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत
    2. औरंगाबाद में दो और कैमूर, वैशाली व पूर्वी चंपारण में एक-एक की हुई मौत
    3. पूर्वी चंपारण में 8 साल की बच्ची की मौत, मासूम की हालत गंभीर

    जागरण टीम, पटना। बिहार के पटना सहित कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश दर्ज की गई। मानसून की पहली बारिश में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है। वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद में दो और कैमूर, वैशाली व पूर्वी चंपारण में एक-एक मौत हो गई।

    मृतकों में औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बुधन बिगहा गांव के 58 वर्षीय जीतन यादव और 55 वर्षीय लल्लू यादव शामिल हैं। टंडवा थाना अध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है।

    कैमूर में किशोर की मौत

    कैमूर के मोहनियां अनुमंडल के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में वज्रपात से सरोज राय के 15 वर्षीय बेटे विवेक राय की मौत हो गई। वह वर्षा के दौरान छत से जल निकासी की पाइप को साफ कर रहा था।

    सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि कुढ़नी थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करा दी है। मृतक के पिता को आपदा राहत के तहत तय मुआवजा राशि दी जाएगी।

    वैशाली में युवक की मौत

    वैशाली के हाजीपुर सदर प्रखंड के बराटी थाना क्षेत्र के बिशनपुर राम गांव में खेत में काम कर रहे 30 वर्षीय धीरज कुमार की वज्रपात से मौत हो गई। पिता अर्जुन पासवान ने बताया कि गत 27 मई को ही उसकी शादी हुई थी।

    खबरें और भी

    पूर्वी चंपारण में 8 साल की बच्ची की मौत

    पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र के सरियतपुर गांव में ठनका गिरने से आठ वर्षीय बच्ची ब्यूटी कुमारी उर्फ सुरुचि कुमारी की मौत हो गई। वहीं, ब्यूटी की सहेली रेशमी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों राजकीय मध्य विद्यालय सरियतपुर खां टोला से छुट्टी होने के बाद घर आ रही थीं।

    यह भी पढ़ें: