विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के साथ चढ़ी ट्रेन में, बीच रास्ते से प्रेमी संग हुई फरार

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 08:37 AM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 10:12 PM (IST)

पति के साथ जमालपुर से दिल्ली जा रही महिला अचानक बीच रास्ते से ही गायब हो गई। पति को शक ...और पढ़ें

पति के साथ चढ़ी ट्रेन में, बीच रास्ते से प्रेमी संग हुई फरार
पति के साथ चढ़ी ट्रेन में, बीच रास्ते से प्रेमी संग हुई फरार

पटना [जेएनएन]। पति के साथ मुंगेर से नई दिल्ली जा रही विवाहिता अचानक लापता हो गई।  उसके लापता होने का मामला तब प्रकाश में आया है, जब पति उसे ढूंढकर हार गया। घटना बाढ़ स्टेशन के 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर 15 मार्च की बताई जा रही है।

लापता महिला के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जमालपुर स्टेशन पर आनंद बिहार विक्रमशिला ट्रेन के कोच संख्या 7 में सवार हुए थे। दोनों को दिल्ली जाना था।

इस बीच ट्रेन के बाढ़ स्टेशन पर रुकते ही पत्नी शौचालय जाने की बात कहकर बर्थ से उठकर वाॅश रूम की तरफ गई। पति का कहना है इसी दौरान जब ट्रेन खुलने पर भी पत्नी लौट कर नहीं आई, तब उसने शौचालय की तरफ जाकर देखा लेकिन पत्नी कही नहीं मिली। पति का कहना है कि पटना में ट्रेन के रुकने के बाद उसने फिर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका।
परिजन खोजबीन करने के बाद गुरुवार की शाम बाढ़ रेल थाने मे शिकायत लेकर पहुंचे। पीड़ित पति ने इस मामले में अपने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को भगा ले जाने की आशंका जताई है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। परिजन बाढ़ रेल थाने मे बैठे थे ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।