Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: लालू यादव ने खेला बड़ा दांव! मीसा भारती नहीं, इस कद्दावर नेता को बनाया संसदीय दल का नेता

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 09:41 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा दांव खेल दिया है। माना जा रहा था कि मीसा भारती को संसदीय दल का नेता बनाया जाएगा लेकिन लाल ...और पढ़ें

    राजद सुप्रीमो लालू यादव और पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती। (फाइल फोटो)
    राजद सुप्रीमो लालू यादव और पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। सांसद अभय कुमार कुशवाहा को लोकसभा में राजद संसदीय दल का नेता बना दिया गया है। कुशवाहा औरंगाबाद के सांसद हैं। सांसद के रूप में यह उनका पहला टर्म है। वह जदयू के विधायक और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

    राजद ने जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव को लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है। ये जहानाबाद से दूसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं।

    राजद ने कुशवाहा बिरादरी के 7 लोगों को बनाया था उम्मीदवार

    डॉ. फैयाज अहमद को राज्यसभा में सचेतक बनाया गया है। संसदीय दल के नेता पद पर अभय कुशवाहा के चयन को राजद के आधार विस्तार का प्रयास माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में राजद की अगुआई वाले महागठबंधन ने कुशवाहा बिरादरी के सात लोगों को उम्मीदवार बनाया था।

    राजद के अभय कुशवाहा के अलावा भाकपा माले के राजाराम सिंह की जीत हो गई। दूसरी तरफ एनडीए के बड़े नेता उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए। लोकसभा में राजद की ओर से किया गया यह प्रयोग सफल माना गया।

    अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इसे विस्तार देने के प्रयास के रूप में ही अभय कुशवाहा के चयन को देखा जा रहा है। राजद सांसद डॉ. मीसा भारती का भी लोकसभा में पहला टर्म है।

    बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह का भी लोकसभा में पहला टर्म है। वे विधायक और मंत्री रह चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश राज में महेश्वर हजारी की वैल्यू घटी! JDU ने एक मंत्री को छोड़ सभी का स्लॉट सेट किया

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार और NDA की सरकार...', आरक्षण पर झटका लगने के बाद JDU का बड़ा बयान