विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Acharya Kishore Kunal Death: आचार्य किशोर कुणाल के निधन को CM ने बताया सामाजिक क्षति, मांझी बोले- मैं लिखकर...

Published: Sun, 29 Dec 2024 12:49 PM (IST)

महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। ...और पढ़ें

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख
आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

HighLights

  1. अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल का निधन
  2. सीएम नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

जागरण संवाददाता, पटना। महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। दलितों और पिछड़ों के लिए कार्य करने वाले आचार्य किशोर कुणाल के निधन से लोगों को गहरा सदमा लगा है। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

CM नीतीश कुमार ने जताया दुख

CM नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके आचार्य किशोर कुणाल के निधन को प्रशासनिक और सामाजिक क्षति बताया। उन्होंने लिखा कि ' पूर्व IPS अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी का निधन दुःखद।

वे एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।'

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा कि 'महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो जाने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी कृतियों को हमेशा याद रखा जायेगा।

प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!'

बिहार को लगा गहरा आघात

सम्राट चौधरी ने लिखा कि 'पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है। किशोर कुणाल जी की धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में महती भूमिका रही है। उनकी विदाई से बिहार को गहरा आघात लगा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति'

तेजस्वी यादव ने असामयिक निधन को बताया दुखद

तेजस्वी यादव ने लिखा कि 'पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल जी के असामयिक निधन की खबर दुःखद है। आचार्य जी की शैक्षणिक, धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति ओम!'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किशोर कुणाल के निधन को बताया देश के लिए अपूरणीय क्षति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समाजसेवी, महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व आइपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जायसवाल ने कहा किशोर कुणाल ने अपने जीवन को समाज सेवा और धार्मिक उत्थान के लिए समर्पित किया।

महावीर मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से उनके द्वारा किए गए कार्य समाज और धर्म के क्षेत्र में मील का पत्थर हैं। उनके नेतृत्व में महावीर मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं रहा, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों का एक प्रमुख केंद्र बन गया।

कुणाल का निधन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श और कार्य हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मंत्री मंगल पांडेय ने जताया दुख

स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि महावीर मंदिर और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल का निधन राज्य एवं देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से पूरी तरह स्तब्ध हूं। देश ने एक महान विभूति को खो दिया। वो सामाजिक मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने वाले एक ऐसे योद्धा थे, जिसने कभी हार नहीं मानी।

मैं उनके किए कार्यों को नमन करता हूं और उनके परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करता हूं। हुए इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को पीड़ा सहने की असीम शक्ति प्रदान करे यही कामना करता हूं।

जीतन राम मांझी ने बताया बड़ी क्षति

जीतन राम मांझी आचार्य कुणाल किशोर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि'कुणाल किशोर जी का जाना मेरे लिए कितनी बड़ी क्षति है यह मैं लिखकर बयां नहीं कर सकता।

पिछले दिनों जब मैं अयोध्या गया था तो कुणाल साहब ने मुझे अयोध्या से ऐसे रू-बरू करवाया जैसे कोई अयोध्यावासी अपने शहर का इतिहास बता रहा हो। उनकी प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण महावीर कैंसर संस्थान है, जहाँ की आत्मा किशोर कुणाल साहब में बसती थी।

वह हमेशा कहते थें “पद आज है चला जाएगा,पैसा है चला जाएगा पर आपके द्वारा किए गए कार्यों को जमाना याद रखेगा।”

ऐसे थें हमारे कुणाल साहब।'

ये भी पढ़ें

Acharya Kishore Kunal Profile: छोटे से गांव से तय किया बिहार रत्न तक का सफर, पढ़िए कौन हैं आचार्य किशोर कुणाल

Acharya Kishore Kunal Death: पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।