Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सफाईकर्मियों से साढ़े पांच घंटे चली वार्ता, नेताओं ने कहा- इन मांगों पर सहमति बनी; फिर हड़ताल जारी क्यों?

    By Mritunjay ManiEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 11:46 AM (IST)

    Patna Nagar Nigam Strike बिहार में राजधानी कूड़े का शहर बन गई है। पटना में सफाईकर्मी लंबे समय से हड़ताल पर चल रहे हैं। हड़ताल 13वें दिन भी जारी है। पट ...और पढ़ें

    सफाईकर्मियों से साढ़े पांच घंटे चली वार्ता
    सफाईकर्मियों से साढ़े पांच घंटे चली वार्ता

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना नगर निगम प्रशासन और कर्मचारी समन्वय समिति के बीच सोमवार को साढ़े पांच घंटे वार्ता चली, लेकिन सहमति नहीं बनी। अब निगम कर्मियों की 13वें दिन भी हड़ताल जारी रही।

    समन्वय समिति के सदस्य चंद्रप्रकाश सिंह और संयोजक नंदकिशोर दास ने कहा कि मंगलवार को (आज) फिर वार्ता होगी। नेताओं ने कहा कि कई मांगों पर सहमति बन गई है।

    इन मांगों पर बनी सहमति

    निगम प्रशासन दैनिक कर्मियों के मानदेय में छह-छह माह पर वृद्धि करने, आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय सीधे कर्मियों के खाते में डालने, मानदेय में वृद्धि करने और हड़ताल अवधि में हुई कार्रवाइयों को वापस लेने, हटाए गए सभी कर्मियों को कार्य पर वापस लेकर उसी स्थान पर रखने की सहमति बनी है।

    शाम छह बजे से रात 10.30 बजे तक चली वार्ता

    वार्ता में समन्वय समिति की तरफ से 17 सदस्यों ने भाग लिया। महापौर सीता साहू और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि समन्य समिति की तरफ से रखी गईं सभी मांगों पर विमर्श किया गया। सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है।

    सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ.आशीष कुमार सिन्हा और इंद्रीप चंद्रवंशी ने बताया कि मांगों पर निगम प्रशासन विचार करेगा। वार्ता शाम छह बजे से रात 10.30 बजे तक चली।

    वर्षा होने के बाद कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गंध

    मोहल्लों में कचरे का अंबार लग गया है। वर्षा होने के बाद कचरा बजबजा रहा है। बदबू से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। राजापुर पुल से कुर्जीमोड़ के पास कई स्थानों पर कचरा फैला हुआ है।

    कदमकुआं में जेपी आवास के पास कचरा जमा हुआ है। राजेंद्रनगर, सब्जीबाग, खेतान मार्केट, बारीपथ, आर्य कुमार रोड, खजांची रोड, पटेलनगर, पाटलिपुत्र कालोनी, दीघा, निरालानगर, अनीसाबाद, मित्रमंडल कॉलोनी, चितकोहरा बाजार, मीठापुर, रेलवे लाइन के किनारे सहित शहर की अधिकांश गलियों में कचरे का ढेर लगा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    हाथ पर लिखा है 'खुशबू', पिंक सूट पहना हुआ; कोसी नदी में मिले प्रेमी जोड़े के शवों की नहीं सुलझ पा रही गुत्थी

    बिहार में एक और Seema Haider, पति गया परदेस; पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार