Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, पार्टी से दिया इस्तीफा

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 07:25 PM (GMT+05:30)

    असित 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले पत्रकारिता छोड़ कांग्रेस की राजनीति में आए थे। पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से अपनी दावेदारी के संदर्भ में फरवरी म ...और पढ़ें

    कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, पार्टी से दिया इस्तीफा
    कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, पार्टी से दिया इस्तीफा

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस आशय का पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को भेज दिया है।

    असित 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले पत्रकारिता छोड़ कांग्रेस की राजनीति में आए थे। पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से अपनी दावेदारी के संदर्भ में फरवरी में ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया था। वह उनका गृह क्षेत्र हैं।

    अनिल कुमार भी कह चुके कांग्रेस को अलविदा

    अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि उसके बाद से संगठन में उनकी उपेक्षा बढ़ गई थी। असित से पहले रविवार को डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने कांग्रेस से 39 वर्षों का अपना नाता तोड़ लिया था।

    अजय सिंह टुन्नू ने भी त्यागपत्र दिया था, जो बिहार कांग्रेस राज्य परिषद के सदस्य थे और जहानाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष भी रहे थे।

    पिछले एक दशक से बिहार कांग्रेस में नहीं टिक रहे शीर्षस्थ नेता

    • प्रो. रामजतन सिन्हा : 2003 से 2005 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। चुनाव लड़ने की ललक में जदयू और लोजपा तक की यात्रा की।
    • महबूब अली कैसर : 2010 से 2013 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। खगड़िया से लोजपा के सांसद रहे और इस बार बेटिकट हैं।
    • अशोक चौधरी : 2013 से 2017 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। जदयू में जाते ही मंत्री बने। इस बार पुत्री शांभवी समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी हैं।
    • डॉ. अनिल शर्मा : 2008 से 2010 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस 2019 में अकेले बूते बिहार में लड़ी।

    ये भी पढ़ें- RJD Candidates: लालू-तेजस्वी ने इन सीटों पर फाइनल किए उम्मीदवार, कैंडिडेट्स को लेकर बनाई नई स्ट्रेटजी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: वो हॉट सीट, जहां भाजपा का होगा लेफ्ट से सीधा मुकाबला; क्या BJP लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?

    खबरें और भी