Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: अशफाक करीम के बाद अब पूर्व मंत्री ने छोड़ा Lalu Yadav का साथ, त्यागपत्र सौंप लगा दिए गंभीर आरोप

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 05:47 PM (IST)

    अशफाक करीम के बाद अब पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल ने लालू यादव को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने वृषिण पटेल ने शनिवार को राजद की प्राथम ...और पढ़ें

    अशफाक करीम के बाद अब वृषिण पटेल ने छोड़ा Lalu Yadav का साथ। (फाइल फोटो)
    अशफाक करीम के बाद अब वृषिण पटेल ने छोड़ा Lalu Yadav का साथ। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अशफाक करीम के बाद अब पूर्व मंत्री वृषिण पटेल का राजद से त्याग पत्र
    2. वृषिण पटेल ने शनिवार को राजद की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दिया

    राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में कथित मनमानी से उभरा राजद नेताओं का असंतोष अब बाहर आ रहा है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य अशफाक करीम के बाद अब पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल ने शनिवार को राजद की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।

    इससे पहले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने टिकट वितरण में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाकर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद को पत्र लिखा था।

    त्याग पत्र में वृषिण पटेल ने क्या कहा?

    प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भेजे गए त्याग पत्र में वृषिण पटेल ने कहा कि इस पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। पार्टी की सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में आस्था नहीं है। इस वजह से वह राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहे हैं।

    अशफाक करीम ने भी लगाए थे गंभीर आरोप

    पटेल के पहले लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज राजद नेता अशफाक करीम ने राजद से दिया त्याग पत्र दिया था।

    करीम ने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को भेजे त्यागपत्र में कहा है कि वे राष्ट्रीय जनता दल से सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए जुड़े थे, लेकिन पार्टी ने मुसलमान की हाकमारी की है।

    करीम ने आरोप लगाया है कि उन्हें आबादी के अनुरूप तो दूर सम्मानजनक हिस्सेदारी भी नहीं दी। ऐसी हालत में राजद के साथ राजनीति करना मेरे लिए असंभव है।

    ...इसलिए नाराज थे अशफाक करीम

    अशफाक करीम के पहले नवादा से पार्टी के पुराने नेता राजबल्लभ यादव के भाई विनोद यादव ने टिकट न मिलने के बाद पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दिया था।

    यह भी पढ़ें: KK Pathak Letter: केके पाठक ने फोड़ा 'लेटर बम'! शिक्षा विभाग से लेकर राजभवन तक मचा हड़कंप

    Bihar Politics: PM मोदी हों या नीतीश कुमार, क्यों दिला रहे 'जंगलराज' की याद? जान लें भाजपा का मास्टरप्लान