Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi के बाद अब Amit Shah आएंगे बिहार, OBC वोट बैंक पर रहेगी नजर! 9 मार्च को...

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 08:46 PM (IST)

    Amit Shah Bihar Visit केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पालीगंज में ओबीसी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। इस सम्मेलन का आयोजन 9 मार्च को होगा। भाजपा ओबीस ...और पढ़ें

    PM Modi के बाद अब Amit Shah आएंगे बिहार, OBC वोट बैंक पर रहेगी नजर! 9 मार्च को...
    PM Modi के बाद अब Amit Shah आएंगे बिहार, OBC वोट बैंक पर रहेगी नजर! 9 मार्च को...

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा नौ मार्च को पटना के पालीगंज में ओबीसी महासम्मेलन प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसमें मुख्य अतिथि होंगे। सोमवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। संगम उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के सांसद हैं।

    उन्होंने कहा कि परिवारवाद को प्रश्रय देने वाली पार्टियां देश को खोखला करना चाहती हैं। उन्हें देश की नहीं, परिवार और पार्टी की चिंता रहती है। भाजपा लोगों के उत्थान के लिए काम करती है।

    उन्होंने यह भी कहा कि नीट, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित कई संस्थानों में ओबीसी छात्रों को आरक्षण दिया गया। महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई।

    शिक्षक बहाली में राजद की कोई भूमिका नहीं- जदयू

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि शिक्षक बहाली में राजद की कोई भूमिका नहीं है। राजद नेता व तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जब शिक्षा विभाग में जाना बंद कर दिया था तब शिक्षक बहाली की प्रक्रिया आरंभ हुई थी।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक बहाली के नाम पर तेजस्वी यादव झूठ बोलकर बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे। यह भी सभी जानते हैं कि जदयू नेता विजय कुमार चौधरी जब शिक्षा मंत्री थे तब उन्होंने शिक्षक बहाली को स्वीकृति दी थी।

    'बिहार की जनता सच को समझती है'

    उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की स्थिति यह है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के सहारे ही अपनी राजनीति चला रहे। पर उनकी इस कोशिश का कोई फलाफल नहीं निकलने वाला है। बिहार की जनता सच को समझती है। उमेश ने कहा कि नौकरी के बदले गरीबों की जमीन हड़पने वालों की असलियत जनता जानती है। बार-बार झूठ बोलने से सच नहीं बदल सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: बढ़ती जा रही चिराग की डिमांड! अब इन 2 सीटों पर ठोक दिया दावा, नीतीश-मोदी को होगी मंजूर?

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव को सम्राट चौधरी ने दिया ओपन चैलेंज, 'मोदी के परिवार' पर छिड़ा सियासी संग्राम