Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जीत चाहिए तो एक निश्चय और एक नीतीश...' पटना में लगे पोस्टर्स, INDIA की बैठक से पहले PM कैंडिडेट को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 11:53 AM (GMT+05:30)

    Nitish Kumar PM Face Poster आज दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक होने वाली है। इससे पहले ही पटना में नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री कै ...और पढ़ें

    INDIA की बैठक से पहले पटना में लगे पोस्टरों में नीतीश कुमार
    INDIA की बैठक से पहले पटना में लगे पोस्टरों में नीतीश कुमार

    एएनआई, पटना। आज यानी कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेता दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करने जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

    वहीं, मीटिंग शुरू होने से पहले ही पटना में लगा नीतीश कुमार का पोस्टर सुर्खियां बटोरने लगा है। दरअसल, नीतीश कुमार को I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ से पीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग उठने लगी है। 

    चौथी बार हो रही मीटिंग

    सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों में लिखा है, 'अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक निश्चय और एक नीतीश चाहिए।' गौरतलब है कि मंगलवार को इंडी गठबंधन अपनी चौथी बैठक के लिए एकजुट होगा। सूत्रों के मुताबिक, इसमें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है। 

    विपक्षी गठबंधन की बैठक से पहले, आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने भी मंगलवार को स्पष्ट किया था कि बैठक में सीट-बंटवारे और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना है।

    गठबंधन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास

    आतिशी ने मंगलवार को एएनआई को बताया, 'आज की बैठक में सीट बंटवारे और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना है। आप और अरविंद केजरीवाल गठबंधन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।'

    राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद यह बैठक आयोजित की गई है। इससे पहले संयुक्त विपक्ष की पहली बैठक नीतीश की पहल पर 23 जून को पटना में बुलाई गई थी, जबकि दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की गई थी। 

    खबरें और भी

    इसके अलावा, विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित की गई थी। कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन ने अगले साल के आम चुनावों में भाजपा को संयुक्त चुनौती देने का उद्देश्य बनाया है। 

    यह भी पढ़ें- याद रखा जाएगा ये दौर, तानाशाहों को बकरी-मेमने की तरह...', 78 सांसदों को निलंबित किए जाने पर भड़के Manoj Jha

    यह भी पढ़ें- लालू-नीतीश को कितनी मिलेंगी सीटें? आज I.N.D.I.A की बैठक में ये मुद्दे भी होंगे खास