यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Darbhanga Airport: 1 जुलाई से दरभंगा-मुंबई के बीच उड़ान भरेगी अकासा की नई फ्लाइट, देखें टाइमटेबल
आगामी 1 जुलाई से दरभंगा और मुंबई के बीच अकासा एयरलाइंस की नई उड़ान सेवा शुरू हो रही है। यह विमान प्रतिदिन मुंबई-दरभंगा-मुंबई के बीच उड़ान भरेगा। एयरबस ...और पढ़ें

HighLights
- अकासा एयर की नई उड़ान सेवा शुरू |
- मुंबई-दरभंगा-मुंबई उड़ान प्रतिदिन |
- विमान में 180 इकोनॉमी क्लास सीटें |
जागरण संवाददाता, पटना। एक जुलाई से दरभंगा से मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की नई उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। अकासा एयर की मुंबई-दरभंगा-मुंबई उड़ान का प्रतिदिन परिचालन होगा।
एयरबस-320 मॉडल के इस विमान में 180 यात्री सीटें होंगी। सभी सीटें इकोनॉमी क्लास की होंगी। उड़ान का किराया करीब पांच हजार होगा। इस उड़ान सेवा के शुरू होने से स्पाइसजेट एयरलाइंस को चुनौती मिलेगी।
फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए प्रतिदिन छह जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा है। एक
अधिकारी के अनुसार, मुंबई से अकासा की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1529 सुबह 10:55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यही विमान क्यूपी-1530 दरभंगा से दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और शाम 4:45 बजे मुंबई में लैंड करेगी।